ADVERTISEMENT
Jio vs Airtel Plans: अगर आप हर महीने महंगे रिचार्ज से परेशान हैं और क्रिकेट सीजन में डेटा खत्म होने का डर आपको मैच का मजा नहीं लेने देता है तो आज की ये खबर आपकी पूरी टेंशन खत्म कर सकती है. अब टेलीकॉम कंपनियां ऐसे धांसू प्लान्स लेकर आई हैं जिनमें कम कीमत में ज्यादा डेटा, ओटीटी और लंबी वैलिडिटी ऑल इन वन मिलने वाला है. Jio और एयरटेल के ये जबरदस्त प्लान्स आपकी जेब पर भी हल्के हैं और फायदे में भी भारी हैं.
Jio का 149 रुपये वाला धमाकेदार क्रिकेट पैक
सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस Jio के उस प्लान की जिसने क्रिकेट लवर्स की मौज करा दी है. 149 रुपये का यह क्रिकेट डेटा पैक इस समय काफी चर्चा में है. अगर आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्लान है तो आप इस पैक को ऐड-ऑन के तौर पर ले सकते हैं. इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 10 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है. लेकिन असली ट्विस्ट यह है कि इस प्लान के साथ आपको 90 दिनों के लिए Jio हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यानी तीन महीने तक लाइव क्रिकेट, मूवीज और वेब सीरीज का ऑल एक्सेस सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा.
Jio के डेटा पैक्स की कुछ जरूरी शर्तें
ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है, इसमें कॉलिंग या एसएमएस का फायदा नहीं मिलेगा. जैसे ही आपका डेटा खत्म होगा, स्पीड गिरकर 64 केबीपीएस हो जाएगी. लेकिन अगर आप सिर्फ मैच देखने या ओटीटी कंटेंट के लिए डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान एकदम पैसा वसूल है. अगर आपको लगता है कि 10 जीबी डेटा कम पड़ सकता है तो Jio का ही 195 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें 15 जीबी डेटा मिलता है. थोड़ा ज्यादा खर्च करके आप ज्यादा डेटा ले सकते हैं और ओटीटी का फायदा इसमें भी बरकरार रहेगा.
Airtel के सस्ते डेटा प्लान्स और ओटीटी धमाका
अब बढ़ते हैं दूसरे बड़े खिलाड़ी भारती Airtel की तरफ. Airtel ने भी कम कीमत में तगड़े डेटा प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. Airtel का 39 रुपये वाला प्लान बेहद सस्ता होने के बावजूद दमदार है. इस प्लान में आपको 3 दिनों तक रोजाना 3 जीबी डेटा मिलता है यानी कुल 9 जीबी डेटा सिर्फ 39 रुपये में मिलेगा. यह करीब 4 रुपये प्रति जीबी का खर्च है. इसके अलावा Airtel का 33 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें 2 जीबी डेटा एक दिन के लिए मिलता है. वहीं, 48 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा के साथ पूरे महीने के लिए Jio हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है.
अनलिमिटेड डेटा के लिए Airtel का 49 रुपये वाला प्लान
Airtel का 49 रुपये वाला प्लान थोड़ा अलग और खास है. इसमें आपको 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन इसमें 20 जीबी की एक कैपिंग यानी सीमा है. अगर आप एक दिन में ज्यादा डाउनलोडिंग या स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो कम समय में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं.
Jio का 899 रुपये वाला ऑल-इन-वन गेमचेंजर प्लान
अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो Jio का 899 रुपये वाला प्लान आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. यह प्लान आपको पूरे 90 दिनों तक टेंशन-फ्री रखता है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और हर दिन 2 GB डेटा मिलता है. यानी कुल 180 GB डेटा और इसके साथ 20 GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है, जिससे कुल फायदा 200 GB डेटा का हो जाता है.
इतना ही नहीं, इस 899 रुपये वाले प्लान के साथ आपको 3 महीने के लिए Jio हॉटस्टार और Jio टीवी का एक्सेस भी मिलता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इसे और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाता है.
ADVERTISEMENT


