Jio vs Airtel vs BSNL: होली पर छिड़ी 'रिचार्ज वार', सिर्फ 449 में चलेंगे घर के 4 नंबर! जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट

होली के मौके पर BSNL, Jio और Airtel ने सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिसमें BSNL अतिरिक्त वैलिडिटी दे रहा है तो Jio मात्र ₹449 में फैमिली के 4 सिम चलाने का विकल्प दे रहा है. एयरटेल ने लंबी अवधि के सालाना प्लान्स पर फोकस किया है ताकि ग्राहक बार-बार रिचार्ज के झंझट से बच सकें.

Jio Airtel 
Jio Airtel 

तनीषा त्यागी

follow google news

Bizz Deal: होली के त्योहार पर टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बौछार कर दी है. BSNL, Jio और Airtel ने एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले धमाकेदार प्लान पेश किए हैं. 

Read more!

होली 2026 के अवसर पर टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां न केवल लंबी वैलिडिटी दे रही हैं बल्कि फैमिली प्लान्स के जरिए बचत का मौका भी दे रही हैं. आइए जानते हैं BSNL, Jio और Airtel में से किसका पलड़ा भारी है.

BSNL: ₹997 वाले प्लान में 'धमाका'

BSNL ने होली के अवसर पर अपने ₹997 वाले प्रीपेड प्लान के साथ एक बड़ा दांव खेला है, जिसके तहत ग्राहकों को अब 14 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है. सामान्य तौर पर 150 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान को यदि 1 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच रिचार्ज कराया जाता है, तो उपभोक्ताओं को कुल 164 दिनों की वैलिडिटी प्राप्त होगी. इस किफायती प्लान में न केवल लंबी अवधि मिलती है, बल्कि रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी निरंतर इंटरनेट की सुविधा मिलती रहती है.

Reliance Jio: ₹449 में पूरी फैमिली का काम आसान

रिलायंस जियो ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक बेहद किफायती फैमिली प्लान पेश किया है, जिसकी मासिक कीमत मात्र ₹449 है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका फैमिली बेनिफिट है, जिसमें एक मुख्य सिम के साथ 3 एड-ऑन सिम जोड़कर कुल 4 सिम चलाए जा सकते हैं. डेटा के मामले में बेस प्लान में 75GB डेटा मिलता है और प्रत्येक एड-ऑन सिम पर 5GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है, जिससे पूरी फैमिली की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं. बचत के लिहाज से देखें तो टैक्स मिलाकर चार सिम का कुल खर्च लगभग ₹1000 के आसपास आता है, यानी प्रति सिम औसत खर्च मात्र ₹250 पड़ता है, जो इसे बाजार के सबसे सस्ते फैमिली विकल्पों में से एक बनाता है.

Airtel: लंबी वैलिडिटी पर फोकस

एयरटेल ने उन यूजर्स को विशेष रूप से टारगेट किया है जो साल भर बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं, जिसके लिए कंपनी ने कई आकर्षक सालाना प्लान पेश किए हैं. इसमें ₹1849 वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं, ₹2499 वाले प्लान में साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 30GB डेटा दिया जा रहा है, जिसकी कोई डेली लिमिट नहीं है. इसके अलावा, डेटा के शौकीनों के लिए एयरटेल के पास एक अन्य प्रीमियम सालाना प्लान भी है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ-साथ चुनिंदा क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिल रहा है.

आपके लिए कौन सा बेहतर?

कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और डेली डेटा BSNL का ₹997 वाला प्लान बेस्ट है. वहीं फैमिली के लिए एक ही बिल चाहिए तो Jio का 449 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान शानदार है. 

ये भी पढें: Biz Deal: होली पर महासेल 20 हजार से कम में मिल रहे फ्लैगशिप फीचर्स वाले ये दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

    follow google news