8th Pay Commission पर बड़ी खबर, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA फिर बढ़ेगा? सरकार की बड़ी तैयारी!

सौरभ दीक्षित

• 05:07 PM • 03 Sep 2026

केंद्र कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई 2026 डीए पर सस्पेंस बना है. जानिए संभावित 3 फीसदी बढ़ोतरी, 8वें वेतन आयोग की बैठकें और रिपोर्ट कब आ सकती है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सरकार ने जुलाई 2026 के लिए नया महंगाई भत्ता अभी घोषित नहीं किया

जनवरी 2026 में भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हुआ था

कुछ आकलनों में अगली बढ़ोतरी 3 फीसदी तक रहने की बात है

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या पेंशनर हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सैलरी और पेंशन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कर्मचारी जानना चाहते हैं कि जुलाई 2026 का DA यानी महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा और दूसरा 8th Pay Commission कब आएगा? फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है? और सबसे जरूरी सवाल—सरकारी कर्मचारियों की सैलरी आखिर कितनी बढ़ सकती है? अब कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते पर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Read more!

सबसे पहले बात करते हैं DA यानी Dearness Allowance की। DA वो भत्ता है जो केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत देने के लिए देती है। यानी महंगाई बढ़ती है तो DA में भी समय-समय पर बढ़ोतरी की जाती है। केंद्र सरकार आम तौर पर साल में दो बार DA में बदलाव करती है। एक बार जनवरी से जून की अवधि के लिए और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए।

अब यहां एक जरूरी बात। जुलाई 2026 का नया DA अभी सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। इसलिए सोशल मीडिया पर अगर आपको कोई पक्की तारीख या पक्का प्रतिशत बताया जा रहा है, तो उसे अभी अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए।

अब पिछले DA की बात करते हैं। जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। पेंशनर्स के लिए Dearness Relief यानी DR भी 60 प्रतिशत किया गया था। अब जुलाई 2026 में DA कितना बढ़ेगा इसकी बात करें तो ये AICPI - IW के आंकड़ों और सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।

क्या है अनुमान

कुछ अनुमानों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना की बात कही जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है। लेकिन ध्यान रखिए 63 प्रतिशत अभी कोई सरकारी घोषणा नहीं है। इसे सिर्फ संभावित अनुमान के तौर पर देखना चाहिए। अब आते हैं दूसरी और ज्यादा बड़ी खबर पर। 8th Pay Commission। आठवां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आठवें वेतन आयोग का गठन किया था।

इसकी अध्यक्ष हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई। आयोग का काम सिर्फ बेसिक सैलरी बढ़ाने तक सीमित नहीं है। यह कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन और नौकरी से जुड़े दूसरे मामलों की समीक्षा करेगा और सरकार को अपनी सिफारिशें देगा। इसके लिए आयोग अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठनों और दूसरे संबंधित लोगों से बातचीत भी कर रहा है।

असल में सरकार सीधे बैठकर ये तय नहीं कर रही कि किसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। पहले आयोग अलग-अलग लोगों की राय और मांगें सुनेगा। फिर अपनी सिफारिश सरकार को देगा। और उसके बाद सरकार इन सिफारिशों पर फैसला करेगी। अब आयोग की आगे की बैठकों की तारीखें भी महत्वपूर्ण हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक पुडुचेरी में 9 सितंबर, चंडीगढ़ में 16 से 18 सितंबर और बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को परामर्श होने हैं। यानी आने वाले महीनों में कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर इन बैठकों पर भी रहेगी।

कब आएगी रिपोर्ट

कुल मिलाकर अब सबसे बड़ा सवाल है कि 8th Pay Commission की रिपोर्ट कब आएगी? मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक आयोग से मई-जून 2027 के आसपास अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को देने की उम्मीद है। लेकिन यहां भी एक बात समझना जरूरी है। सिफारिश आने का मतलब ये नहीं है कि उसी दिन से बढ़ी हुई सैलरी मिलना शुरू हो जाएगी। पहले आयोग अपनी रिपोर्ट देगा।

फिर सरकार उस पर विचार करेगी। और सरकार के फैसले के बाद ही वेतन, भत्ते और पेंशन में बदलाव लागू होंगे। फिलहाल नजर रहेगी जुलाई DA के ऐलान पर और 8th Pay Commission की अगली बैठकों पर। यानी सरकारी कर्मचारियों के लिए आने वाले महीने बेहद अहम रहने वाले हैं—DA का इंतजार भी और 8th Pay Commission का इंतजार भी।