Just Dial Share: 14% की तेजी के पीछे क्या है वजह? क्या AI बदल देगा कंपनी की किस्मत?

संदीप शर्मा

13 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 13 2026 1:27 PM)

जस्ट डायल के मजबूत पहली तिमाही नतीजों के बाद शेयर 14 फीसदी तक चढ़े. कंपनी की कमाई, मुनाफा और नकद स्थिति बेहतर रही, साथ ही एआई पर लगातार फोकस भी बढ़ा.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 नतीजों के बाद Just Dial का शेयर 14% तक उछला

कंपनी के पास ₹6,022 करोड़ का कैश, AI पर बड़ा दांव

Google से मुकाबला और धीमी यूजर ग्रोथ अब भी सबसे बड़ी चुनौती

Just Dial के शेयर में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों के बाद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 14% तक उछल गया. मजबूत नतीजों, बेहतर बैलेंस शीट और AI पर कंपनी के बढ़ते फोकस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. हालांकि, एक दिन की इस तेजी के बावजूद शेयर की लंबी अवधि की तस्वीर अभी भी पूरी तरह बदली हुई नहीं दिखती.

Read more!

एक दिन की तेजी, लेकिन लंबी अवधि में दबाव

जून तिमाही के नतीजों के बाद Just Dial के शेयर में 14% तक की तेजी देखने को मिली। हालांकि, अगर बड़ी तस्वीर देखें तो शेयर अभी भी इस साल (YTD) करीब 12% नीचे है। वहीं पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 31% का नुकसान हुआ है। यानी हालिया तेजी के बावजूद निवेशकों के लिए यह सवाल बना हुआ है कि क्या कंपनी अब वाकई ग्रोथ की नई राह पर है?

कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे?

जून तिमाही में Just Dial का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा

  • शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर ₹166.2 करोड़ रहा
  • रेवेन्यू करीब 10% बढ़कर ₹327.5 करोड़ पर पहुंच गया
  • EBITDA बढ़कर ₹87.4 करोड़ रहा
  • EBITDA Margin 26.7% रहा, जो पिछले साल के 29% से कुछ कम है

यानी कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों बढ़े, लेकिन मार्जिन पर थोड़ा दबाव देखने को मिला

6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बड़ी ताकत

Just Dial की सबसे बड़ी मजबूती उसकी बैलेंस शीट है। जून 2026 के अंत तक कंपनी के पास ₹6,022 करोड़ का Cash और Investments मौजूद थे.इतना बड़ा कैश रिजर्व कंपनी को नई टेक्नोलॉजी, AI और भविष्य के विस्तार में निवेश करने की मजबूत क्षमता देता है. यही वजह रही कि बाजार ने नतीजों का सकारात्मक स्वागत किया.

बिजनेस में भी दिखी मजबूती

कंपनी के ऑपरेटिंग आंकड़े भी कारोबार में सुधार का संकेत देते हैं

  • हर महीने करीब 19.29 करोड़ Unique Visitors प्लेटफॉर्म पर आए
  • Active Listings बढ़कर 5.61 करोड़ हो गईं
  • Geo-coded Listings में करीब 20% की बढ़ोतरी दर्ज हुई
  • Paid Campaigns में भी लगातार इजाफा हुआ

इन आंकड़ों से साफ है कि छोटे और मध्यम कारोबारियों का Just Dial पर भरोसा बना हुआ है

हालांकि, सालाना आधार पर Unique Visitors में मामूली गिरावट यह भी बताती है कि नए यूजर्स जोड़ने की रफ्तार अभी बहुत तेज नहीं हुई है।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत रही. प्रबंधन के मुताबिक, महामारी के बाद की रिकवरी अवधि को छोड़ दें तो कमाई में यह एक दशक की सबसे तेज तिमाही बढ़त है.प्रबंधन ने इस प्रदर्शन का कारण अपने मुख्य कारोबार में अनुशासित कामकाज और तकनीक में लगातार निवेश को बताया. कंपनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यानी एआई, अब बढ़त का अहम जरिया बन रहा है.

AI पर बड़ा दांव

इस तिमाही की सबसे बड़ी चर्चा कंपनी की AI रणनीति रही

Just Dial अब Artificial Intelligence का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में कर रही है, जिनमें शामिल हैं

  • Buyer-Seller Matching
  • AI Voice Agents
  • Lead Generation
  • Listing Verification
  • Customer Support
  • Catalogue Management

चुनौतियां भी कम नहीं

सबसे बड़ी चुनौती Google और Google Maps जैसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं. आज Local Search के लिए लोग सिर्फ Just Dial पर निर्भर नहीं हैं। Google Search, Google Maps, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म भी इस क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी रखते हैं. इसके अलावा कंपनी की Revenue Growth अभी भी करीब 10% के आसपास है और User Growth भी बहुत तेज नहीं है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा आगे भी कंपनी के लिए चुनौती बनी रह सकती है.

क्या आगे भी जारी रह सकती है तेजी?

सिर्फ एक तिमाही के अच्छे नतीजों से तस्वीर पूरी तरह नहीं बदलती. आने वाले समय में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि AI कंपनी की कमाई में कितना योगदान देता है, यूजर ग्रोथ कितनी तेज होती है और Google जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले Just Dial अपनी स्थिति कितनी मजबूत बना पाती है.अगर AI रणनीति सफल रहती है और ग्रोथ की रफ्तार तेज होती है तो शेयर में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है लेकिन अगर यूजर ग्रोथ और रेवेन्यू विस्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ तो हालिया तेजी सिर्फ एक राहत रैली भी साबित हो सकती है.