BIZZ Deal: कार खरीदने का है प्लान? तो रुकिए! Kia दे रही है ₹3 लाख से ज्यादा की छूट, Seltos से लेकर EV तक पर मची है लूट

किया इंडिया ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी कारों पर ₹3.20 लाख तक के बंपर ऑफर्स का ऐलान किया है. कार्निवल, सेल्टोस और किया की इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक लाखों की बचत कर सकते हैं.

Kia दे रही है छूट
Kia दे रही है छूट

चिराग ठाकुर

follow google news

अगर आपकी नजर पिछले कुछ समय से एक नई और दमदार कार पर है तो अपनी चेकबुक तैयार कर लीजिए . अप्रैल 2026 का यह महीना कार खरीदारों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं साबित होने वाला है . ऑटो सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच दक्षिण कोरियाई दिग्गज Kia India ने अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है. कंपनी अपनी लोकप्रिय SUV, MPV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ₹3.20 लाख तक के बंपर बेनिफिट्स दे रही है.

Read more!

Kia Carnival: लग्जरी के साथ सबसे बड़ी बचत

इस महीने की सबसे धमाकेदार डील किया की प्रीमियम MPV Carnival पर मिल रही है. अगर आप एक आलीशान फैमिली कार ढूंढ रहे हैं, तो इस पर आप पूरे ₹3,20,000 तक बचा सकते है. इस ऑफर में ₹50,000 का कैश डिस्काउंट, ₹2 लाख का एक्सचेंज बोनस और ₹50,000 का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है.

ध्यान दें: यह बड़ा फायदा 2025 मैन्युफैक्चरिंग वाले मॉडल पर है, जबकि नए 2026 मॉडल्स पर करीब ₹1 लाख तक की छूट मिल रही है .

Kia Seltos: मिड-साइज SUV सेगमेंट की बेस्ट डील

किया की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Seltos पर भी कंपनी ने दिल खोलकर डिस्काउंट दिया है . जहाँ अन्य कंपनियां डिमांड वाली गाड़ियों पर कोई रियायत नहीं देतीं, वहीं किया Seltos पर ₹1,25,000 तक का फायदा दे रही है. इसमें ₹40,000 की नकद छूट और ₹60,000 का एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स शामिल हैं.

Kia Syros और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी भारी छूट

हाल ही में चर्चा में रही Kia Syros पर कंपनी ₹1.55 लाख तक का लाभ दे रही है . वहीं, अगर आप भविष्य की सवारी यानी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो Kia Carens Clavis EV आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है . इस इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी ₹2,15,000 तक की भारी-भरकम छूट दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस भी जुड़ा हुआ है .

क्या अभी कार खरीदना सही फैसला है?

जानकारों की मानें तो अप्रैल का महीना खरीदारी के लिए सबसे मुफीद है . कंपनियां अपने पिछले साल के स्टॉक को क्लियर करने के लिए ऐसे भारी डिस्काउंट निकालती हैं .

जरूरी बात: ये सभी ऑफर्स केवल 30 अप्रैल 2026 तक ही वैलिड हैं . साथ ही, अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से डिस्काउंट की राशि में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. तो अगर आप लाखों की बचत करना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए और अपने नजदीकी किया शोरूम का चक्कर जरूर लगाइए.

ये भी पढ़ें: BIZ Deal: Amazon-Flipkart की मेगा सेल…iPhone से लेकर MacBook तक मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए सबसे

    follow google news