कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, आज से ₹218 तक महंगी हुई गैस, जानें अपने शहर के नए रेट्स

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. नई दरें लागू हो गई हैं. इससे होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा. हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

lpg
lpg

न्यूज तक डेस्क

follow google news

केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा.

Read more!

इस फैसले के बाद दिल्ली से लेकर पटना तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़ गए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

प्रमुख शहरों में अब क्या हैं नई कीमतें?

दिल्ली: सिलेंडर अब ₹194 महंगा होकर ₹2078.50 का हो गया है.

कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा ₹218 की बढ़ोतरी हुई है, नई कीमत ₹2208 है.

मुंबई: आर्थिक राजधानी में अब सिलेंडर ₹2031 में मिलेगा.

चेन्नई: यहां कीमत ₹203 बढ़कर ₹2246.50 पहुंच गई है.

पटना: बिहार की राजधानी में अब सिलेंडर का रेट ₹2365 हो गया है.

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

इससे पहले 7 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये तक पहुंच गई थी. पिछले एक साल में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है. अप्रैल 2025 में भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर सीधे तौर पर खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा. होटल और रेस्टोरेंट मालिक अपनी लागत बढ़ने के कारण खाने की कीमतें बढ़ा सकते हैं. इससे बाहर खाना या ऑर्डर करना आम लोगों के लिए महंगा हो सकता है.

अंतरराष्ट्रीय कारण भी जिम्मेदार

गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही हलचल भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है. खासतौर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

    follow google news