BIZ DEAL: महिंद्रा का धमाका! इन गाड़ियों पर मिल रही ₹2.5 लाख तक की भारी छूट

Mahindra SUV discounts April 2026: महिंद्रा ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी SUVs पर 2.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऐलान किया है. सबसे बड़ा फायदा XUV400 EV पर मिल रहा है. वहीं XUV 3XO और स्कॉर्पियो सीरीज पर भी आकर्षक ऑफर्स हैं.

Mahindra SUV discount
Mahindra SUV discount

चिराग ठाकुर

follow google news

Mahindra offers discounts on XUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर्स के साथ की है. अगर आप इस महीने नई एसयूवी (SUV) घर लाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए लाखों की बचत वाली साबित हो सकती है. कंपनी अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर 2.5 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है. हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह डिस्काउंट स्टॉक क्लियरेंस और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दिया जा रहा है.

Read more!

इलेक्ट्रिक कारों पर सबसे बड़ी बचत

महिंद्रा इस समय सबसे ज्यादा मेहरबान अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर है. इस कार पर सीधे 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 13 लाख रुपये के आसपास रह जाती है. वहीं कंपनी की अन्य इलेक्ट्रिक कारें जैसे BE6 पर 2 लाख रुपये और XEV 9E पर 1.4 लाख रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है.

कॉम्पैक्ट और फैमिली एसयूवी पर ऑफर्स

बजट सेगमेंट में XUV 3XO एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है. इस पर 40,000 रुपये कैश और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज के साथ कुल 60,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों की पसंद Bolero Neo पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है.

स्कॉर्पियो लवर्स के लिए क्या है खास?

महिंद्रा की पॉपुलर Scorpio Classic पर 20,000 रुपये कैश और 30,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा मिल रहा है. वहीं Scorpio N खरीदने वालों को 20,000 से 30,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है.

इन मॉडल्स पर नहीं है कोई छूट

हैरानी की बात यह है कि कंपनी की सबसे ज्यादा डिमांड वाली गाड़ियां Thar और XUV700 पर इस महीने कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया है. कंपनी का फोकस फिलहाल उन मॉडल्स पर है जिनका स्टॉक क्लियर करना है या जहां कॉम्पिटिशन ज्यादा है. जानकारों का कहना है कि ज्यादातर बड़े डिस्काउंट 2025 के मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर मिल रहे हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से नियम और शर्तें जरूर जान लें.

    follow google news