शेयर बाजार में आज बड़ा तूफान! निफ्टी की एक्सपायरी पर इन लेवल्स पर रखें पैनी नजर, जानिए प्री-मार्केट की बड़ी खबरें

रजत देवगन

13 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 13 2026 8:46 AM)

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी और महंगाई के 23 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच बाजार में मिला-जुला रुख रहने की उम्मीद है, जबकि HCL Tech और RBL बैंक के शानदार तिमाही नतीजों तथा दमदार म्यूचुअल फंड इनफ्लो से निवेशकों का उत्साह बना हुआ है.

शेयर बाजार
शेयर बाजार
Google CTA

आज मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 है. शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होने से पहले आइए जानते हैं कि ग्लोबल मार्केट, घरेलू नतीजों और बड़ी खबरों के लिहाज से आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Read more!

ग्लोबल बाजार और क्रूड ऑयल का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty): बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी में 37 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है, जो हल्की सकारात्मक शुरुआत का संकेत है.
  • अमेरिकी बाजार: कल अमरीकी बाजार मिले-जुले बंद हुए. डाओ जोंस (Dow Jones) में 0.38% की तेजी रही, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.06% और नैस्डैक (Nasdaq) 0.44% गिरकर बंद हुए.
  • कच्चा तेल (Crude Oil): ब्रेंट क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी है. कल यह चढ़कर 106.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था, और आज यह लगभग 0.93% की गिरावट के साथ 105.6 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. मिडिल ईस्ट और रूस-यूर्रेन तनाव का असर इस पर साफ दिख रहा है.

बाजार का आउटलुक और जरूरी लेवल्स

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, इसलिए बाजार में दोनों तरफ जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है.

  • खुदरा महंगाई (CPI): सितंबर महीने में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% (पिछले महीने 4.83% थी) पर पहुंच गई है, जो 23 साल की ऊंचाई है.
  • म्यूचुअल फंड्स का प्यार: सितंबर में SIP के जरिए निवेशकों ने 32,490 करोड़ रुपये और कुल इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 38,307 करोड़ रुपये का जोरदार निवेश किया है. इक्विटी फंड्स में लगातार 67वें महीने इनफ्लो जारी है.

निफ्टी सपोर्ट और रेजिस्टेंस:

  • सपोर्ट लेवल: 22,275 - 22,240 - 22,200
  • रेजिस्टेंस ज़ोन: 22,460 - 22,500

FII और DII का डेटा (12 अक्टूबर)

  • विदेशी निवेशक (FIIs): कैश बाजार में FIIs ने 1,708.48 करोड़ रुपये की बिकवाली (Selling) की. हालांकि, डेरिवेटिव्स (F&O) को मिलाकर उनका कुल इनफ्लो +5,784.21 करोड़ रुपये रहा.
  • घरेलू निवेशक (DIIs): घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार में जोरदार खरीदारी करते हुए 3,045.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

F&O बैन लिस्ट

  • पुराने शेयर: Ambuja Cement, Bandhan Bank और LIC Housing Finance अभी भी F&O बैन में बने हुए हैं.
  • नई एंट्री: आज Kaynes इस लिस्ट में नया शामिल हुआ है.

कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे (Q2 Results)

HCLTech: कंपनी के नतीजे काफी दमदार रहे हैं. मुनाफा 11% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये और आय 3% बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये रही है. इसके साथ ही कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 2.5%-4% कर दिया है और ₹12 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

RBL Bank: बैंक का मुनाफा 179 करोड़ से उछलकर 482 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा ग्रॉस NPA घटकर 1.02% और नेट NPA घटकर 0.29% रह गया है, जो बहुत अच्छी खबर है.

ICICI Prudential AMC: कंपनी का मुनाफा 7.9% घटकर 889 करोड़ रुपये रहा, लेकिन कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

Swan Defence: कंपनी का मुनाफा घाटे से उबरकर सीधे 566 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

6. बड़ी खबरें और शेयरों पर नजर

Polycab: यह शेयर 30 दिसंबर से F&O सेगमेंट से बाहर हो जाएगा. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी तक ही ट्रेड होंगे, उसके बाद नए कॉन्ट्रैक्ट नहीं आएंगे.

LIC: कंपनी 19 अक्टूबर से 3 नए प्रोडक्ट्स (New Jeevan Dhara-II, Health Shield और New Cancer Cover) लॉन्च करने जा रही है.

ऑर्डर अपडेट:

  • Azad Engineering को BHEL से 53 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
  • IRCON International को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 862 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिला है.
  • IPO अपडेट: HD Fire Project Limited का IPO आज से 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड ₹258-271 प्रति शेयर है.

डिसक्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें.