Stock Market Today: आज शेयर बाज़ार में कोहराम के आसार! क्रूड का झटका और ट्रंप का नया 'टैरिफ प्लान'

रजत देवगन

• 09:17 AM • 24 Jul 2026

Stock Market Today: कच्चे तेल में भारी उछाल और डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ प्लान के चलते आज भारतीय शेयर बाज़ार में बड़ी गिरावट के आसार हैं.

Stock Market Today
Stock Market Today
Google CTA

आज यानी 24 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत काफी भारी गिरावट के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. दुनिया भर के बाज़ारों से मिल रहे संकेत बेहद खराब हैं, जिससे आज बाज़ार में बिकवाली का दबाव देखा जा सकता है.

Read more!

1. दुनिया भर से आए बुरे संकेत (Global Cues)

  • कच्चा तेल $100 के पार: ईरान पर अमेरिका के हमले और हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी जहाजों पर हमले से कच्चे तेल में आग लग गई है. कल ब्रेंट क्रूड 7% उछलकर $100 के पार निकल गया.
  • ट्रंप का नया 'टैरिफ धमाका': डोनाल्ड ट्रंप आज से 60 देशों और ई-यू (EU) पर 10% से 12.5% तक नए इंपोर्ट टैरिफ लागू कर रहे हैं. हालांकि, भारत पर पहले की तरह ही 10% टैरिफ जारी रहेगा.
  • एशिया और अमेरिका में भारी गिरावट: GIFT Nifty करीब 180 अंक नीचे दिख रहा है. जापान का Nikkei और कोरिया का Kospi करीब 2.8% तक टूट चुके हैं. कल अमेरिकी बाज़ार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए (Nasdaq 2.15% गिरा).
  • दिग्गज टेक शेयर टूटे: खराब नतीजों के बाद अमेरिका में टेस्ला (Tesla) का शेयर 14.52% और अल्फाबेट (Alphabet) 6.89% तक फिसल गए.
  • बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत: US की 10-साल की बॉन्ड यील्ड 4.7% के पार चली गई है और डॉलर इंडेक्स 101.3 के ऊपर निकल गया है, जो बाज़ार के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

2. भारतीय बाज़ार का आउटलुक (Market Outlook)

  • निफ्टी पर दबाव: आज निफ्टी 23,800 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे खुल सकता है. 24,000 के नीचे जाते ही बुल्स (तेज़ी वाले) कमजोर पड़ गए हैं.
  • सपोर्ट और रेज़िस्टेंस: आज निफ्टी को 23,645 के पास सहारा (Support) मिल सकता है. वहीं ऊपर की तरफ 23,900 - 23,960 के स्तर पर रुकावट (Resistance) देखने को मिल सकती है.
  • बैंकिंग शेयर पस्त: इस हफ्ते HDFC Bank और Axis Bank 7% से 8% तक गिर चुके हैं.

3. संस्थागत निवेशकों की चाल (FIIs & DIIs Data)

23 जुलाई को बाज़ार में FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) ने भारी बिकवाली की:

  • FIIs (कैश मार्केट): ₹2,999.23 करोड़ की बिकवाली.
  • DIIs (देशी निवेशक): ₹2,947.14 करोड़ की खरीदारी की और बाज़ार को संभालने की कोशिश की.
  • डेरिवेटिव्स में FIIs: इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शंस मिलाकर कुल ₹8,536.26 करोड़ की नेट बिकवाली की है.

4. Q1 नतीजों का हाल (Results Update)

कल बाज़ार बंद होने के बाद आए नतीजे:

  • Infosys: मुनाफा 8.6% घटकर ₹7,769 करोड़ रहा (QoQ). कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस घटाकर 1.5%-3% कर दी है. आशीर्ष कुमार दास नए CEO-डिज़िग्नेट चुने गए हैं.
  • IndiGo: एयरलाइन को इस तिमाही में ₹238 करोड़ का घाटा हुआ है (पिछले साल ₹2,176 करोड़ का मुनाफा था).
  • Cyient: मुनाफा 90% बढ़कर ₹104 करोड़ पर पहुंचा.
  • Sona BLW: मुनाफा 44.7% बढ़कर ₹180 करोड़ हुआ.
  • Meesho: घाटा कम होकर ₹132.8 करोड़ रह गया (रेवेन्यू 48.3% बढ़ा).
  • Motilal Oswal: शानदार वापसी करते हुए ₹1,273 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया.

आज किन कंपनियों के आएंगे नतीजे?

आज बाज़ार के दिग्गज शेयरों के नतीजे आने हैं, जिनमें NTPC, Tata Consumer, SBI Life, SBI Cards, Jindal Steel, Bank of Baroda, Bank of India, ACC, Dalmia Bharat, Shriram Finance और Hindustan Zinc शामिल हैं.

5. आज की लिस्टिंग और IPO अपडेट

आज लिस्टिंग: Caliber Mining and Logistics का शेयर आज लिस्ट होगा (यह IPO 146.64 गुना भरा था).

खुले हुए IPOs (27 जुलाई तक):

  • INDO-MIM Ltd (1.13x भरा)
  • Xtranet Technologies (1.10x भरा)
  • Lohia Corp (0.39x भरा)

6. खबरों में रहने वाले शेयर (Stocks in News)

  • Swiggy: कंपनी के बोर्ड ने विदेशी हिस्सेदारी (Foreign Limit) की सीमा 49.5% तय की.
  • RailTel: रेलवे से ₹32.75 करोड़ का नया ऑर्डर मिला.
  • ACME Solar & NTPC Green: दोनों कंपनियों ने अपने नए सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट चालू किए हैं.
  • Aurobindo Pharma: कंपनी A1 Biochem Group में 80% हिस्सा $17 मिलियन में खरीदने जा रही है.
  • South Indian Bank: कोटक म्यूचुअल फंड ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.16% कर ली है.

F&O बदलाव: 26 अगस्त से Ather Energy, MahaBank, और Sagility वायदा बाज़ार (F&O) में शामिल होंगे. वहीं, Kaynes F&O बैन सूची से बाहर निकल गया है.

 

ये भी पढ़ें: Share Bazaar : चौथे दिन भी नहीं थमी बाजार की गिरावट, Sensex-Nifty फिसले