Biz Deal: बलेनो से लेकर जिम्नी तक....मारुति की इन पॉपुलर कारों पर मिल रहा है छप्पर फाड़ डिस्काउंट, देखें पूरी लिस्ट

Biz Deal: मारुति सुजुकी ने मार्च 2026 में अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है. बलेनो, स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा जैसी कारों पर हजारों की बचत के साथ-साथ इनविक्टो जैसी प्रीमियम गाड़ियों पर लाखों का फायदा मिल रहा है. जानिए अपनी पसंदीदा कार पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी.

Maruti Suzuki Car Discount Offers 2026
Maruti Suzuki Car Discount Offers 2026

चिराग ठाकुर

follow google news

Maruti Suzuki Car Discount Offers 2026: अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो मार्च का महीना आपके लिए बड़ी बचत लेकर आया है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप की कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहकों को 40 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल सकता है. यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट के रूप में उपलब्ध हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं वो कौन कौन सी कारें हैं जो मिल रही है भारी छूट.

Read more!

नेक्सा की एंट्री लेवल कारों पर बचत

मारुति सुजुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा की कारों से शुरुआत करें तो इग्निस पर इस महीने अच्छी बचत हो रही है. इग्निस के सिग्मा मैनुअल वेरिएंट पर करीब 55 हजार रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है. इसमें 25 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. वहीं इसके अन्य वेरिएंट्स पर करीब 40 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है.

बलेनो और सियाज पर मिल रहे हैं ये ऑफर

देश की मशहूर प्रीमियम हैचबैक बलेनो के सिग्मा पेट्रोल मैनुअल मॉडल पर 45 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें कंज्यूमर डिस्काउंट, बुकिंग इंसेंटिव और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर शामिल हैं. अगर आप बलेनो का ऑटोमैटिक वर्जन चुनते हैं तो फायदा 50 हजार रुपये तक पहुंच सकता है. सेडान सेगमेंट की बात करें तो सियाज के सभी वेरिएंट्स पर 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका है, जिसमें 30 हजार रुपये का बड़ा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है.

फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा पर भारी डिस्काउंट

हाल ही में चर्चा में रही क्रॉसओवर फ्रोंक्स के 1 लीटर टर्बो पेट्रोल वर्जन पर 30 हजार रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं. हालांकि, इसके 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर मुख्य रूप से एक्सचेंज और कॉरपोरेट लाभ ही उपलब्ध हैं. एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा के पेट्रोल मॉडल पर 90 हजार से 1.12 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर रोड टैक्स में करीब 1.85 लाख रुपये तक का बड़ा फायदा कुछ राज्यों में मिल रहा है.

जिम्नी और इनविक्टो पर सबसे बड़ी छूट

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए जिम्नी के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं मारुति की सबसे प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो पर इस महीने का सबसे बड़ा ऑफर उपलब्ध है, जहां ग्राहक कुल मिलाकर 2 लाख 15 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा फैमिली कार एक्सएल6 पर 60 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है.

एरिना डीलरशिप की कारों पर ऑफर्स की बारिश

मारुति सुजुकी की एरिना डीलरशिप की बात करें तो स्विफ्ट के एएमटी वर्जन पर सबसे ज्यादा 50 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा पर 45 हजार रुपये तक की छूट है. इसके साथ ही वैगनआर, ऑल्टो के10, सेलेरियो और ईको जैसी लोकप्रिय कारों पर भी करीब 42,500 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. हालांकि, अर्टिगा और डिजायर पर इस महीने कोई बड़ा कैश डिस्काउंट नहीं है, इन पर केवल कॉरपोरेट ऑफर ही दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Biz Deal: होली पर महासेल 20 हजार से कम में मिल रहे फ्लैगशिप फीचर्स वाले ये दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
 

    follow google news