Robert Kiyosaki Prediction on Gold-Silver: दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच छिड़ी जंग ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है. इस बीच 'रिच डैड पुअर डैड' के मशहूर लेखक और दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. कियोसाकी ने युद्ध की अर्थव्यवस्था (War Economy) का विश्लेषण करते हुए बताया है कि क्यों आने वाले समय में चांदी और सोना निवेशकों की पहली पसंद बने रहेंगे.
ADVERTISEMENT
युद्ध और चांदी का गहरा कनेक्शन
कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए तर्क दिया कि आधुनिक युद्धों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का मुनाफा सीधे तौर पर कीमती धातुओं से जुड़ा है. उन्होंने खुलासा किया कि रॉकेट और हाई-टेक मिलिट्री हार्डवेयर में आधा पाउंड से लेकर 4 पाउंड तक चांदी का इस्तेमाल होता है. युद्ध के दौरान जब ये हथियार नष्ट होते हैं तो चांदी भी 'गायब' हो जाती है, जिससे बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों में जबरदस्त उछाल आता है.
सिल्वर बना निवेश का 'सुपरस्टार'
पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव साल 2025 में जो $32 प्रति औंस था, वह 2026 की शुरुआत तक $80 प्रति औंस के पार पहुंच गया है. यह साल-दर-साल 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण निवेशक 'सेफ हेवन' के तौर पर सोने और चांदी की ओर भाग रहे हैं.
शांति के लिए 'सोने' का तर्क
वियतनाम युद्ध में पायलट रह चुके कियोसाकी ने एक दार्शनिक सवाल भी उठाया. उन्होंने कहा कि अगर मिलिट्री इंडस्ट्री को चांदी की जगह सोने का इस्तेमाल करना पड़े तो शायद दुनिया में शांति आ जाए क्योंकि हथियार इतने महंगे हो जाएंगे कि उन्हें बनाना नामुमकिन होगा. फिलहाल, उनका मानना है कि जब तक ग्लोबल अनिश्चितता बनी रहेगी, मेटल रखने वाले इन्वेस्टर्स को भारी मुनाफा होता रहेगा.
ये भी पढ़ें: LPG के बाद क्या पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम? केंद्र सरकार ने बताया पूरा प्लान
ADVERTISEMENT

