महंगाई से परेशान आम जनता को जल्द ही मोबाइल बिल के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है. सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अगले 4 से 5 महीनों के दौरान रीचार्ज प्लान्स में 12% से 15% तक की बढ़ोतरी (Tariff Hike) कर सकती हैं.
ADVERTISEMENT
अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो जिस रीचार्ज प्लान के लिए जो अभी 1,000 चुका रहे हैं, उन्हें 1,120 से लेकर 1,150 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं.
क्यों महंगे हो रहे हैं मोबाइल रीचार्ज?
रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम सेक्टर में हुए कंसोलिडेशन के कारण मार्केट में अब मुख्यतः तीन बड़े खिलाड़ी- Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ही बचे हैं. बाजार कुछ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटने की वजह से कंपनियों के लिए दरें बढ़ाने का माहौल काफी अनुकूल हो गया है.
कंपनियों का बढ़ेगा प्रति ग्राहक औसतन राजस्व
टेलीकॉम कंपनियों की कमाई को मापने का एक मुख्य पैमाना ARPU (Average Revenue Per User) होता है, यानी एक ग्राहक से कंपनी को औसतन होने वाली कमाई. रिपोर्ट के मुताबिक-
Reliance Jio: जियो का ARPU लगभग 1% बढ़कर 218 रुपए प्रति माह हो सकता है. कंपनी इस दौरान करीब 80 लाख नए ग्राहक जोड़ सकती है.
Bharti Airtel: एयरटेल का ARPU लगभग 2% बढ़कर 270 रुपए प्रति माह पहुंचने का अनुमान है. तीनों कंपनियों में एयरटेल का ARPU सबसे ज्यादा रहने की संभावना है.
Vodafone Idea (Vi): वीआई का ARPU 0.8% बढ़कर 178 रुपए प्रति माह हो सकता है.
5G और फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड से उम्मीदें
Jio और Airtel देश के 95% से अधिक जिलों में 5G नेटवर्क पहुंचा चुकी हैं और अब उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा लोगों को 5G सर्विसेज से जोड़ने पर है. वहीं, Vodafone Idea भी करीब 200 शहरों में अपनी 5G सेवा विस्तार की कोशिश में जुटी है. इसके अलावा, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और ब्रॉडबैंड सेवाओं से भी कंपनियों की ग्रोथ को नई गति मिल रही है.
Airtel यूजर्स को झटका! पोस्टपेड प्लान हुए महंगे, जानिए अब कितने का होगा बिल
ADVERTISEMENT

