Q1 Results Impact: कमाई में उछाल, शेयर में भूचाल! Motilal Oswal के निवेशकों को बड़ा झटका

संदीप शर्मा

• 12:40 PM • 24 Jul 2026

मोतिलाल ओसवाल ने पहली तिमाही में मुनाफा और आय में मजबूत बढ़त दर्ज की, लेकिन खर्च बढ़ने और नतीजों के बाद बिकवाली से शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूट गया.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी की कुल आय बढ़कर 3426 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

कुल खर्च सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 1898 करोड़ रुपये रहा

एसेट मैनेजमेंट कारोबार का मुनाफा 73 फीसदी उछलकर 245 करोड़ रुपये हुआ

ब्रोकरेज और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का मुनाफा और आय दोनों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई. इसके बावजूद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को कारोबार के दौरान Motilal Oswal का शेयर गिरकर 870 रुपये तक पहुंच गया. 

Read more!

10% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर 1,273 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 1,162 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. वहीं, ऑपरेशंस से होने वाली आय 25% से ज्यादा बढ़कर 3,426 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 2,738 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इस दौरान कंपनी के कुल खर्च 42% बढ़कर 1,898 करोड़ रुपये हो गए. खर्च में तेज बढ़ोतरी भी निवेशकों की चिंता का एक कारण मानी जा रही है.

कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Motilal Oswal ने बताया कि Q1 में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट आफ्टर टैक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,513 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 14% ज्यादा है. कंपनी के एसेट मैनेजमेंट बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया. इस कारोबार का मुनाफा 73% बढ़कर 245 करोड़ रुपये हो गया. अब कंपनी के कुल मुनाफे में इस बिजनेस की हिस्सेदारी करीब 40% हो गई है. साथ ही कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 31% बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस भी मजबूत

  • Annual Recurring Revenue (ARR) 42% बढ़कर 157 करोड़ रुपये पहुंचा
  • इस सेगमेंट का AUM 37% बढ़ा
  • पूरे वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार का ARR 26% बढ़कर 304 करोड़ रुपये रहा
  • कंपनी की लोन बुक 33% बढ़कर 7,388 करोड़ रुपये हो गई

क्रेडिट रेटिंग हुई बेहतर

कंपनी ने बताया कि CRISIL ने उसकी लंबी अवधि की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर AA+ (Stable) कर दी है. कंपनी का कहना है कि उसकी कमाई का करीब 66% हिस्सा नियमित (Annuity) आय से आता है, जिससे कारोबार ज्यादा स्थिर और अनुमानित बनता है.

शेयर क्यों गिरा?

  • कंपनी के कुल खर्च में 42% की तेज बढ़ोतरी
  • नतीजों से पहले शेयर में अच्छी तेजी आ चुकी थी, इसलिए निवेशकों ने मुनाफावसूली की
  • बाजार को शायद नतीजों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी
  • यानी, अच्छे नतीजों के बावजूद निवेशकों की ऊंची उम्मीदें पूरी नहीं होने पर शेयर दबाव में आ गया

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • शुक्रवार को शेयर 7% से ज्यादा टूट गया
  • पिछले 1 सप्ताह में शेयर 2% से ज्यादा गिरा है
  • 1 महीने में करीब 1% की बढ़त दर्ज की
  • साल 2026 में अब तक शेयर 12% से ज्यादा चढ़ चुका है
  • पिछले 1 साल में 4% रिटर्न दिया
  • 3 साल में करीब 409% और 5 साल में 258% का शानदार रिटर्न निवेशकों को मिला

फिलहाल निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी खर्च पर कितना नियंत्रण रख पाती है और मजबूत ग्रोथ को कितने समय तक बनाए रखती है.