Biz Deal: Netflix फिर हुआ FREE? जानिए भारत में किसे मिलेगा फायदा ?

चिराग ठाकुर

• 06:22 PM • 17 Jul 2026

नेटफ्लिक्स के कुछ नए यूजर्स को भारत में 7, 14 और 30 दिन का फ्री ट्रायल दिख रहा है. जानें यह ऑफर किसे मिल रहा है और समय रहते इसे बंद करना क्यों जरूरी है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

नेटफ्लिक्स ने 2020 में मांग बढ़ने पर फ्री ट्रायल बंद किया था

अब यूरोप और एशिया के कुछ बाजारों में यह सुविधा लौटी है

भारत में अलग-अलग नए अकाउंट्स पर 7, 14 और 30 दिन दिखे

Netflix ने एक बार फिर अपने पुराने हथियार को आजमाना शुरू कर दिया है. जिस OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए यूजर्स को शुरुआत से ही पैसे देने पड़ते थे, वहीं अब कुछ यूजर्स को बिना भुगतान किए Netflix इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ नए यूजर्स को 7 दिन, 14 दिन और यहां तक कि 30 दिन तक Free Trial ऑफर दिखाई दे रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या Netflix फिर से पूरी तरह फ्री हो गया है? क्या भारत में भी यूजर्स को यह सुविधा मिल रही है? अगर मिल रही है तो किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इसे चेक करने का तरीका क्या है? आइए समझते हैं पूरी कहानी.

Read more!

छह साल बाद Netflix ने बदली रणनीति

Netflix का Free Trial ऑफर कोई नई बात नहीं है. कुछ साल पहले तक नए यूजर्स के लिए यह कंपनी की बड़ी रणनीति का हिस्सा था. Netflix नए ग्राहकों को 30 दिनों तक फ्री में अपनी सर्विस इस्तेमाल करने का मौका देता था. उस समय कई यूजर्स अलग-अलग Email ID बनाकर इस सुविधा का फायदा उठाते थे. कुछ लोग लंबे समय तक बिना पैसे खर्च किए Netflix का कंटेंट देखते रहते थे. लेकिन साल 2020 में कंपनी ने इस Free Trial सुविधा को बंद कर दिया. उस समय कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में OTT प्लेटफॉर्म्स की मांग तेजी से बढ़ रही थी. लोग घरों में रहकर ज्यादा से ज्यादा डिजिटल कंटेंट देख रहे थे और Netflix के Subscribers की संख्या भी तेजी से बढ़ रही थी. ऐसे माहौल में कंपनी को नए यूजर्स जोड़ने के लिए Free Trial की जरूरत महसूस नहीं हुई. लेकिन अब OTT मार्केट की तस्वीर बदल चुकी है.

OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ा मुकाबला

आज Netflix के सामने पहले से कहीं ज्यादा बड़ी चुनौती है. मार्केट में Disney+, Prime Video, JioHotstar, Apple TV+ और YouTube जैसे कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जो दर्शकों का समय और पैसा अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं.दूसरी तरफ, यूजर्स भी अब हर महीने कई OTT प्लेटफॉर्म्स का Subscription लेने से पहले सोचने लगे हैं. कई लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही Subscription एक्टिव रखते हैं. यही वजह है कि OTT कंपनियां अब सिर्फ शानदार कंटेंट बनाने पर ही ध्यान नहीं दे रही हैं, बल्कि नए ग्राहकों को अपने प्लेटफॉर्म तक लाने के नए तरीके भी तलाश रही हैं. Free Trial इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

कुछ देशों में Netflix Free Trial फिर शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Netflix ने यूरोप और एशिया के कुछ देशों में चुनिंदा नए यूजर्स के लिए Free Trial दोबारा शुरू किया है. कुछ यूजर्स को Sign-up करते समय अलग-अलग तरह के ऑफर दिखाई दे रहे हैं. इनमें 7 दिन, 14 दिन और 30 दिन तक बिना पैसे दिए Netflix इस्तेमाल करने का विकल्प शामिल है.यानी पहली बार Netflix इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स को सीमित समय के लिए फ्री एक्सेस मिल सकता है. इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स को Trial के दौरान Premium Plan तक उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें 4K HDR Streaming जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं. हालांकि यह सुविधा सभी नए यूजर्स को नहीं मिल रही है.

क्या भारत में भी मिल रहा है Free Trial ऑफर?

Netflix ने भारत में Free Trial वापस लाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि कुछ यूजर्स के अनुभवों के मुताबिक, भारत में भी अलग-अलग नए अकाउंट्स पर यह ऑफर दिखाई दे रहा है. कुछ अकाउंट्स में 7 दिन, कुछ में 14 दिन और कुछ में 30 दिन तक Free Trial का विकल्प देखा गया है. इसका एक कारण Netflix की A/B Testing भी हो सकता है. A/B Testing में कंपनियां अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग ऑफर दिखाकर यह समझने की कोशिश करती हैं कि कौन सा तरीका ज्यादा प्रभावी है और किस तरह नए ग्राहक ज्यादा जुड़ सकते हैं.

हर यूजर को नहीं मिलेगा Free Trial

Netflix का Free Trial ऑफर सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. अगर आपके किसी दोस्त को Free Trial मिल गया है, तो यह जरूरी नहीं है कि आपके अकाउंट पर भी वही ऑफर दिखाई दे. कंपनी यूजर की Eligibility के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध करा सकती है. इसमें Account, Device और Location जैसे फैक्टर शामिल हो सकते हैं. अगर Sign-up के दौरान Free Trial का विकल्प नहीं दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए Eligible नहीं है.

कैसे चेक करें कि आपको Free Trial मिलेगा या नहीं?

अगर आप जानना चाहते हैं कि Netflix Free Trial आपके लिए उपलब्ध है या नहीं, तो इसका तरीका काफी आसान है.

  • इसके लिए Netflix की Website या App खोलें.
  • इसके बाद नए Email ID से नया Account बनाने की प्रक्रिया शुरू करें.
  • अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए Eligible होगा, तो Sign-up के दौरान Free Trial का विकल्प अपने आप दिखाई देगा.
  • इसके बाद आपको Plan चुनना होगा और Payment Method जोड़ना होगा.

हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि Trial Period खत्म होने से पहले अगर Subscription Cancel नहीं किया गया, तो आपका प्लान अपने आप Paid Subscription में बदल सकता है और Payment Method से पैसे कट सकते हैं.

Netflix ने Free Trial वापस क्यों लाया?

Netflix के इस कदम के पीछे सबसे बड़ा कारण बढ़ता Competition माना जा रहा है.OTT इंडस्ट्री में अब मुकाबला सिर्फ कंटेंट का नहीं रह गया है. कंपनियां चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके प्लेटफॉर्म पर आएं, कंटेंट देखें और फिर लंबे समय तक Paid Subscriber बने रहें. Free Trial कंपनियों के लिए एक तरह का Customer Acquisition Tool है. इसके जरिए यूजर्स को पहले प्लेटफॉर्म का अनुभव दिया जाता है और फिर उन्हें Subscription लेने के लिए प्रेरित किया जाता है.

Disney+ भी बदल सकता है रणनीति

OTT मार्केट में बदलाव सिर्फ Netflix तक सीमित नहीं है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, Disney+ भी अपनी रणनीति में बदलाव करने पर विचार कर रहा है. कंपनी कुछ फिल्मों और Web Series को बिना Subscription के उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर सकती है.हालांकि इसका मतलब यह नहीं होगा कि पूरा प्लेटफॉर्म मुफ्त हो जाएगा. बल्कि चुनिंदा कंटेंट को Free दिखाकर नए यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश की जा सकती है.इस रणनीति से YouTube जैसे Free Platforms से मुकाबला करना भी आसान हो सकता है.

क्या Free Trial से बढ़ेगी OTT कंपनियों की कमाई?

Free Trial वापस लाने के साथ कई सवाल भी जुड़े हुए हैं. क्या यूजर्स Free Trial खत्म होने के बाद Paid Subscription लेंगे? क्या लोग बार-बार नए अकाउंट बनाकर सिर्फ मुफ्त सुविधा का इस्तेमाल करेंगे? और क्या इससे Netflix जैसी कंपनियों की कमाई बढ़ेगी? इन सवालों के जवाब आने वाले समय में साफ होंगे.लेकिन इतना तय है कि OTT की लड़ाई अब सिर्फ अच्छी Web Series और Movies बनाने तक सीमित नहीं है. अब कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म तक लाना, उन्हें लंबे समय तक जोड़े रखना और फिर उन्हें Paying Customer में बदलना. Netflix का Free Trial मॉडल की वापसी इसी बदलती रणनीति का संकेत है.