WhatsApp में जुड़ा नया फीचर, अब सबको पता चल जाएगी आपकी ये चीज

वॉट्सऐप लगातार अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है और अब इसमें एक नया और उपयोगी फीचर जोड़ा गया है. यह नया फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट्स के लिए है और इसका नाम है ऑनलाइन काउंटर.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

वॉट्सऐप लगातार अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है और अब इसमें एक नया और उपयोगी फीचर जोड़ा गया है. यह नया फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट्स के लिए है और इसका नाम है ऑनलाइन काउंटर. इस फीचर के जरिए यूजर्स यह आसानी से जान सकेंगे कि ग्रुप में कितने सदस्य इस वक्त ऑनलाइन हैं. इसके लिए अब हर बार इंडिविजुअल चैट खोलकर ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होगी.  

Read more!

नए फीचर के तहत, ग्रुप के नाम के ठीक नीचे ऑनलाइन सदस्यों की संख्या दिखाई देगी. इस अपडेट की जानकारी 'WABetaInfo' के X हैंडल द्वारा मिली है. यह फीचर गूगल प्ले स्टोर  पर उपलब्ध वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड वर्जन 2.24.25.30 में देखा गया है. WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो दिखाता है कि यह अपडेट यूजर्स के अनुभव को कितना बेहतर बनाएगा.  

किस तरह काम करेगा यह फीचर?  

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, ग्रुप के नाम के नीचे ऑनलाइन मेंबर्स की संख्या दिखाई देगी. पहले वॉट्सऐप ग्रुप चैट के टॉप बार में ग्रुप के सदस्यों के नाम और उनकी वर्तमान गतिविधि दिखाता था. लेकिन अब यह फीचर इसे हटाकर ऑनलाइन सदस्यों की संख्या दिखाने की सुविधा प्रदान करेगा.  

कौन नहीं होगा शामिल?  

इस फीचर में केवल वे मेंबर्स काउंट होंगे, जिनका वॉट्सऐप इस समय ओपन है. जिन सदस्यों का ऐप बंद है या जो इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं हैं, उन्हें इस काउंट में शामिल नहीं किया जाएगा. इससे यूजर आसानी से यह समझ पाएंगे कि ग्रुप में कितने सदस्य सक्रिय हैं.  

 वॉट्सऐप के इस नए फीचर का फायदा  

1. ऑनलाइन स्टेटस की झंझट खत्म: अब आपको हर बार किसी की चैट खोलकर यह देखने की जरूरत नहीं होगी कि वह ऑनलाइन है या नहीं.  

2. रीयल-टाइम अपडेट: ग्रुप के सक्रिय सदस्यों की संख्या आपको तुरंत पता चलेगी.  

3. बेहतर अनुभव: यह फीचर ग्रुप चैट्स में बातचीत को अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाएगा.  

कब मिलेगा यह फीचर?  

यह फीचर फिलहाल वॉट्सऐप बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है. उम्मीद है कि इसे जल्द ही स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा.  

    follow google news