Share Market Today: GIFT Nifty में 85 अंकों की उछाल, क्रूड तेल क्रैश! क्या आज 24,500 पार करेगा निफ्टी?

रजत देवगन

• 08:41 AM • 26 Aug 2026

Share Market Today: 26 अगस्त 2026 को GIFT Nifty और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के साथ-साथ कच्चे तेल में 8% की भारी गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत हैं.

शेयर मार्केट टुडे
शेयर मार्केट टुडे
Google CTA

Share Market Today: आज यानी 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. विदेशी बाजारों से आ रहे संकेत काफी सकारात्मक हैं. आइए जानते हैं आज सुबह बाजार खुलने से पहले क्या-क्या बड़ी खबरें और ट्रिगर्स हैं:

Read more!

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत

GIFT Nifty: इसमें करीब 85 अंकों की तेजी दिख रही है, जो बाजार की मजबूत शुरुआत की तरफ इशारा कर रही है.

अमेरिकी और एशियाई बाजार: अमेरिकी बाजारों में रौनक रही- Dow Jones (+0.30%), S&P500 (+0.32%) और Nasdaq (+0.66%) बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है (Nikkei -0.09%, Kospi +0.06%).

कच्चा तेल (Crude Oil): भारतीय बाजार के लिए सबसे राहत की खबर यह है कि ब्रेंट क्रूड इस हफ्ते 8% गिरकर $86.6/बैरल पर आ गया है. कल ही इसमें 3.6% की बड़ी गिरावट आई थी.

मिडिल ईस्ट और भू-राजनीतिक अपडेट्स

  • ट्रंप की चेतावनी: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार होर्मुज से सभी माइंस (बारूदी सुरंगे) हटा ली गई हैं. उन्होंने ईरान को नई माइंस बिछाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
  • अमरीकी सैंक्शन्स: अमेरिका ने 'Operation Economic Outcast' के तहत ईरान के 60 सहयोगियों (तेल, हथियार, साइबर नेटवर्क) पर प्रतिबंध लगाए हैं. ईरान से व्यापार करने वाली चीनी कंपनियां भी निशाने पर हैं, जिस पर चीन ने कड़ा विरोध जताया है.
  • राजनयिकों की वापसी: अमेरिका ने लेबनान, इजरायल, सऊदी अरब और बगदाद में अपना स्टाफ वापस भेजना शुरू कर दिया है.

आज का मार्केट आउटलुक (Nifty Range)

आज से सितंबर F&O सीरीज़ की शुरुआत हो रही है. कल निफ्टी 20 दिनों की औसत (20 DMA) से ऊपर बंद हुआ था.

  • सपोर्ट लेवल: 24100 - 24200
  • रेज़िस्टेंस (रुकावट) लेवल: 24450 - 24500 (सप्लाई ज़ोन: 24500-24600)

संस्थागत निवेशकों की खरीदारी (25 अगस्त)

कल विदेशी (FIIs) और घरेलू (DIIs) दोनों निवेशकों ने कैश मार्केट में खरीदारी की:

  • FIIs: +₹1,593.53 करोड़ (कैश) | FIIs का डेरिवेटिव्स में कुल +₹16,926.28 करोड़ का शुद्ध निवेश रहा.
  • DIIs: +₹230.26 करोड़ (कैश)
  • F&O Ban: आज कोई भी शेयर F&O बैन लिस्ट में नहीं है.

आज की Listing और IPO अपडेट

आज लिस्टिंग: Gaja Alternative Asset Management Ltd का शेयर आज लिस्ट होगा (इश्यू प्राइस ₹160/शेयर, यह IPO 32.98 गुना भरा था).

सब्सक्रिप्शन में आगे IPO: Augmont Enterprises का IPO 111.18 गुना भरकर बंद हुआ. Hy-Tech Engineers (19.31x) में भी अच्छी मांग दिखी.

खुले IPOs: Skyways Air Services, Symbiotec Pharmalab, और Annu Projects के IPO में दांव लगाने का मौका जारी है.

खबरों वाले शेयर (Stocks in News)

  • F&O में नई एंट्री: आज से Ather Energy, Bank of Maharashtra और Sagility F&O सेगमेंट में शामिल हो गए हैं.
  • Cipla: पीथमपुर प्लांट की USFDA जांच में 7 आपत्तियां (Form 483) मिली हैं.
  • Axis Bank: SEBI ने एक्सिस बैंक और उसकी सहयोगी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई बंद कर दी है, जिससे राहत मिलेगी.
  • Hindustan Copper: सरकार ने OFS का साइज बढ़ाकर 5.8 करोड़ शेयर (6%) कर दिया है, जिसे नॉन-रिटेल कैटेगरी में 3.41 गुना रिस्पॉन्स मिला.
  • Varun Beverages: भारत में नई सब्सिडियरी और ट्यूनीशिया में JV की तैयारी.
  • United Breweries: केरल, ओडिशा और MP में Heineken Silver लॉन्च की.
  • Honasa: Fluence Pharma में 58% हिस्सेदारी खरीदने का सौदा रद्द हुआ.

ये भी पढ़ें: Gold Prices: Gold पर लगा ₹500 करोड़ का उल्टा दांव, क्या सितंबर में टूटेगी तेजी?