NSE IPO: 18 सितंबर से खुल सकता है देश का सबसे बड़ा IPO, 25 सितंबर को लिस्टिंग संभव

न्यूज तक डेस्क

08 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 8 2026 8:24 PM)

एनएसई का करीब 30000 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 सितंबर से खुल सकता है. प्राइस बैंड, एंकर बुक, ओएफएस ढांचा और संभावित लिस्टिंग की पूरी जानकारी पढ़ें.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

प्राइस बैंड 15 सितंबर को घोषित होने की संभावना जताई जा रही है

एंकर बुक 17 सितंबर को खुल सकती है सूत्रों का कहना है

यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल मॉडल पर आधारित है

देश के शेयर बाजार में जल्द ही सबसे बड़े IPO की दस्तक होने वाली है. नेशनव स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का करीब 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर से खुल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग 25 सितंबर को होने की संभावना है.हालांकि, NSE की तरफ से अभी IPO की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Read more!

15 सितंबर को सामने आ सकता है प्राइस बैंड

सूत्रों के मुताबिक, NSE IPO का प्राइस बैंड 15 सितंबर को घोषित किया जा सकता है. इसके बाद 17 सितंबर को एंकर बुक खुलने की संभावना है.IPO आम निवेशकों के लिए 18 सितंबर से खुलेगा और 21 सितंबर और 22 सितंबर को भी इसमें बोली लगाने का मौका मिल सकता है.

बन सकता है देश का सबसे बड़ा IPO

करीब 30,000 करोड़ रुपये का ये इश्यू भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है.फिलहाल यह रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम है, जिसने 2024 में करीब 27,870 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च किया था.अगर NSE का IPO करीब 30,000 करोड़ रुपये का रहता है, तो यह Hyundai Motor India का रिकॉर्ड तोड़ देगा.

IPO में नए शेयर जारी नहीं होंगे

NSE के IPO की एक खास बात यह है कि इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे.यह पूरा इश्यू Offer for Sale यानी OFS होगा. इसके तहत NSE के मौजूदा शेयरधारक करीब 14.89 करोड़ शेयर बेच सकते हैं.ये शेयर NSE की कुल पेड-अप इक्विटी कैपिटल के करीब 6 फीसदी के बराबर हैं.इसका मतलब यह है कि IPO से मिलने वाला पैसा सीधे NSE को नहीं मिलेगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा.

NSE IPO का इंतजार होगा खत्म?

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज का IPO होने के कारण बाजार में इसकी काफी चर्चा है. करीब 30 हजार करोड़ रुपये के इश्यू के साथ NSE की लिस्टिंग भारतीय शेयर बाजार के लिए भी एक बड़ा इवेंट साबित हो सकती है.हालांकि, IPO की अंतिम तारीख, प्राइस बैंड और अन्य डिटेल के लिए NSE की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.