NTPC Green Energy Q1 Results: शानदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी बुलिश, शेयर में 9% की तेज़ी

संदीप शर्मा

23 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 23 2026 11:56 AM)

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के जून नतीजों के बाद शेयर तेज चढ़ा. मुनाफा, आय और क्षमता बढ़ी. ब्रोकरेज ने 124 रुपये लक्ष्य भाव के साथ खरीद राय रखी.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 में मुनाफा 38% बढ़ा, शेयर 9% तक उछला

Centrum Broking की 'BUY' रेटिंग, ₹124 का टारगेट

595 MW नई क्षमता जोड़ी, कुल ऑपरेशनल क्षमता 10.7 GW पहुंची

NTPC Green Energy के जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. गुरुवार के कारोबार में शेयर करीब 9% उछलकर 99.36 रुपये तक पहुंच गया. मजबूत तिमाही नतीजों और भविष्य की ग्रोथ को लेकर सकारात्मक उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.

Read more!

38% बढ़ा मुनाफा, 63% आय बढ़ी

NTPC Green Energy का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38.3% बढ़कर 304.8 करोड़ रुपये हो गया. वहीं कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 62.7% बढ़कर 1,106.9 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 680.2 करोड़ रुपये थी.

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी मजबूत रहा

EBITDA 63.8% बढ़कर 988.7 करोड़ रुपये (YoY) 
EBITDA Margin 89.3%, जो पिछले साल 88.7% था 

यानी कंपनी ने तेज़ विस्तार के बावजूद अपनी मुनाफे की क्षमता को बरकरार रखा.

कारोबार में तेजी का क्या है कारण?

कंपनी की आय में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह उसकी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में लगातार विस्तार है. NTPC Green ने जून तिमाही में 595 मेगावाट नई क्षमता जोड़ी, जिससे उसकी कुल ऑपरेशनल क्षमता बढ़कर 10.7 गीगावाट हो गई. कंपनी का कुल रिन्यूएबल पोर्टफोलियो 30 GW से अधिक हो चुका है, जिसमें ऑपरेशनल, कॉन्ट्रैक्टेड, अवॉर्डेड और पाइपलाइन प्रोजेक्ट शामिल हैं.

ब्रोकरेज की क्या है राय?

Centrum Broking ने NTPC Green Energy पर अपना 'BUY' रेटिंग बरकरार रखा है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 127 रुपये से घटाकर 124 रुपये किया है, लेकिन मौजूदा स्तरों से इसमें करीब 36% तक की संभावित तेजी देखी है.

ब्रोकरेज के अनुसार प्रमुख पॉजिटिव बातें

कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता 10.7 GW तक पहुंच चुकी है
लगभग 16.3 GW की कॉन्ट्रैक्टेड और अवॉर्डेड परियोजनाओं की मजबूत पाइपलाइन मौजूद है
बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS), हाइब्रिड और Round-the-Clock (RTC) प्रोजेक्ट्स भविष्य की ग्रोथ को समर्थन देंगे
सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी नीतियां कंपनी के लिए सकारात्मक माहौल बना रही हैं

किन बातों पर रहेगी नजर?

  • नए प्रोजेक्ट्स समय पर शुरू होते हैं या नहीं
  • प्लांट की क्षमता उपयोग (CUF) में सुधार
  • कंपनी का कर्ज (Leverage)
  • नई क्षमता जोड़ने की रफ्तार
  • निवेशकों के लिए क्या संकेत?

जून तिमाही के नतीजे बताते हैं कि NTPC Green Energy तेजी से अपनी रिन्यूएबल क्षमता बढ़ा रही है. मजबूत राजस्व वृद्धि, ऊंचा EBITDA मार्जिन और बड़ी प्रोजेक्ट पाइपलाइन कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं. हालांकि, भविष्य में प्रोजेक्ट्स की समय पर शुरुआत और कर्ज पर नियंत्रण कंपनी के प्रदर्शन के लिए अहम रहेंगे.