Stock Scan: Paytm के शेयर में तूफानी तेजी! Bernstein ने दिया ₹2,200 का Target, ब्रोकरेज ने क्यों बदला अनुमान ?

चिराग ठाकुर

• 02:05 PM • 10 Aug 2026

पेटीएम के शेयरों में तेजी आई है क्योंकि बर्नस्टीन ने टारगेट 2200 रुपये किया. यूपीआई पर एमडीआर की उम्मीद और मजबूत तिमाही नतीजों से आगे का नजरिया बदला है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ब्रोकरेज ने अनुमान में एफवाई28 से यूपीआई एमडीआर की कमाई जोड़ी

नेट पेमेंट मार्जिन में 3 से 4 बेसिस पॉइंट सुधार संभव

कुछ कारोबारी भुगतानों पर करीब 35 बेसिस पॉइंट एमडीआर लग सकता है

Paytm के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक One97 Communications का शेयर करीब 9% तक चढ़कर ₹1,565.90 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. शेयर में यह तेजी Brokerage firm Bernstein की रिपोर्ट के बाद आई है.

Read more!

Bernstein ने Paytm का Target Price ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,200 कर दिया है और Stock पर 'Outperform' Rating बरकरार रखी है. मौजूदा स्तरों से यह Target करीब 52% की संभावित तेजी का संकेत देता है.

खास बात ये है कि Paytm के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब Bernstein का Target Price कंपनी के ₹2,150 के IPO Price से भी ऊपर गया है. लेकिन सवाल है कि आखिर Brokerage को Paytm पर इतना भरोसा क्यों बढ़ा है?

UPI पर MDR से Paytm को कैसे फायदा होगा?

Bernstein के अनुमान की सबसे बड़ी वजह है UPI Transactions पर Merchant Discount Rate यानी MDR. सरकार ने साफ किया है कि UPI इस्तेमाल करने वाले Customers से कोई Charge नहीं लिया जाएगा. हालांकि, भविष्य में कुछ Merchant Transactions पर MDR लागू किया जा सकता है.

यानी आम ग्राहक के लिए UPI Payment Free रह सकता है, लेकिन कुछ कारोबारियों से Transaction Value के आधार पर Charge लिया जा सकता है.

Bernstein ने इसी संभावना को अपने नए अनुमान में शामिल किया है.

Brokerage का अनुमान:

  • FY28 से UPI MDR को Revenue Model में शामिल किया गया.
  • Paytm के Net Payments Margin में करीब 3-4 Basis Points का सुधार संभव.
  • FY30 तक EPS Estimate में करीब 30% की बढ़ोतरी का अनुमान.
  • FY30 तक करीब ₹2,200 करोड़ का अतिरिक्त EBITDA संभव.

यानी Bernstein के हिसाब से UPI Monetisation Paytm की कमाई को एक नया Boost दे सकती है.

कितने UPI Transactions पर MDR लग सकता है?

यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है. MDR अगर लागू भी होता है, तो हर UPI Transaction पर नहीं लगाया जाएगा. Bernstein का अनुमान है कि करीब 35 Basis Points का Headline MDR कुछ चुनिंदा UPI Merchant Transactions पर लागू हो सकता है.

Brokerage के मुताबिक Transaction Value को देखते हुए करीब 50% Payment Value इस Charging Structure के दायरे में आ सकती है. हालांकि, Bernstein ने यह Risk भी बताया है कि Payment Industry में Competition काफी ज्यादा है. इसलिए वास्तविक कमाई Published MDR Rate से कम भी रह सकती है.

सरकार ने UPI पर क्या कहा?

UPI Charges को लेकर हाल में काफी चर्चा हुई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि Customers से UPI Payment पर कोई Charge नहीं लिया जाएगा. अगर MDR लागू होता है, तो इसका असर चुनिंदा Merchants पर पड़ सकता है.

सरकार का तर्क है कि Digital Payments Infrastructure, Cybersecurity और Fraud Prevention पर लगातार खर्च होता है. ऐसे में UPI को लंबे समय तक Sustainable बनाने के लिए एक Revenue Model की जरूरत हो सकती है. यही बदलाव Paytm जैसी Payment Companies के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है.

Paytm के Q1 Results भी रहे मजबूत

Paytm के हालिया Quarterly Results ने भी Investors का भरोसा बढ़ाया है. June 2026 Quarter में कंपनी ने ₹220 करोड़ का Consolidated Net Profit दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹123 करोड़ से करीब 79% ज्यादा है.

वहीं कंपनी का Revenue from Operations करीब 28% बढ़कर ₹2,448 करोड़ हो गया.

Q1 FY27 में कंपनी की तस्वीर:

  • Net Profit: ₹220 करोड़.
  • सालाना Growth: 79%.
  • Revenue: ₹2,448 करोड़.
  • Revenue Growth: 28%.
  • Total Income: ₹2,630 करोड़.

कंपनी के Board ने Bonus Issue पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला भी किया है. इसके बजाय Paytm ने Growth और Profitability पर Focus जारी रखने की बात कही है.

साथ ही Paytm Money में ₹100 करोड़ के अतिरिक्त Investment को मंजूरी दी गई है.

Paytm के शेयर में आगे क्या देखना होगा?

Paytm के लिए फिलहाल दो बड़े Catalysts नजर आ रहे हैं. 

पहला, UPI पर MDR का संभावित Monetisation Model.

दूसरा, कंपनी की लगातार मजबूत होती Profitability.

हालांकि सिर्फ Brokerage Target Price के आधार पर Stock में निवेश का फैसला नहीं किया जाना चाहिए. MDR कब और किस रूप में लागू होगा, कितने Transactions इसके दायरे में आएंगे और Competition के कारण Paytm को वास्तव में कितना फायदा मिलेगा, ये सभी चीजें आगे तस्वीर साफ करेंगी.

फिलहाल Bernstein का ₹2,200 Target Paytm के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली बार कंपनी के ₹2,150 IPO Price से ऊपर है.

यानी जिस Stock ने Listing के बाद लंबे समय तक अपने IPO Price को वापस हासिल नहीं किया, अब उसी के लिए एक बड़ी Brokerage firm ने IPO Price से ऊपर का Target दिया है.