Share Bazar Pre-Market: सुस्त शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty 26 अंक नीचे; जानिए आज बाजार के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स

रजत देवगन

• 08:53 AM • 28 Aug 2026

Share Market Pre-Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्त या हल्की गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty 26 अंक नीचे कारोबार कर रहा है. वहीं अमेरिकी बाजारों में तेजी, Brent Crude के $88.2 प्रति बैरल तक पहुंचने और US बॉन्ड यील्ड में मजबूती का असर बाजार पर दिख सकता है.

Share Market Today
Share Market Today
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्तावार कारोबार के दौरान मिला-जुला और बेहद सतर्क रुख देखने को मिल सकता है. सिंगापुर स्थित GIFT Nifty सुबह 26 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू सूचकांकों के लिए एक सपाट या हल्की लाल निशान में शुरुआत का संकेत देता है. वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी शेयर बाजार बीते सत्र में Nvidia के दमदार नतीजों और टेक शेयरों की बदौलत मजबूती के साथ बंद हुए थे, लेकिन कच्चे तेल (Brent Crude) में आई $88.2 प्रति बैरल तक की उछाल और US बॉन्ड यील्ड में मजबूती ने एशियाई बाजारों के मूड को सीमित कर रखा है.

Read more!

ग्लोबल संकेत: अमेरिकी बाजारों में तेजी, लेकिन क्रूड में उछाल

अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए हैं. टेक शेयरों की बदौलत Nasdaq में 1.57% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि Dow Jones 0.20% और S&P 500 0.72% चढ़कर बंद हुए. Nvidia के शानदार नतीजों के बाद शेयर 8.7% उछला, वहीं नए CEO की खबर पर Gap में आफ्टर-आवर्स में 15% की तेजी देखने को मिली. एशियाई बाजारों की बात करें तो निकेई (Nikkei) 0.8% की बढ़त पर है, वहीं कोस्पी (Kospi) में 1.26% की गिरावट है.

आज निवेशकों की नजर Jackson Hole Symposium में केविन वॉश (Kevin Warsh) के भाषण पर रहेगी.

कच्चा तेल: ईरान और ओमान के बीच होर्मुज संधि को लेकर बातचीत के बावजूद ब्रेंट क्रूड +1.82% चढ़कर $88.2/बैरल के करीब पहुंच गया है.

बॉन्ड यील्ड और बुलियन: US 10-इयर बॉन्ड यील्ड 4.67% पर है। सोना और चांदी आज करीब 0.5% की गिरावट दर्ज कर रहे हैं.

जियोपॉलिटिकल तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि ईरान के साथ बातचीत की कोई जल्दबाजी नहीं है और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा. दूसरी ओर, ईरान ने नाकाबंदी जारी रहने पर अमेरिकी आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी है.

मार्केट आउटलुक: 'आर या पार' के मोड़ पर निफ्टी

तकनीकी चार्ट पर निफ्टी फिलहाल एक बेहद नाजुक और अहम स्तर पर खड़ा है. पिछले दो सत्रों से CAS कैंडल नेगेटिव संकेत दे रही है और बड़े शेयरों (Largecaps) में आक्रामक खरीदारी की कमी है.

निफ्टी सपोर्ट: 24,000 - 24,050

निफ्टी रेजिस्टेंस: 24,200 - 24,280

सीरीज का बड़ा रुकावट स्तर: 24,350 - 24,380

ट्रेडिंग के लिहाज से आज चुनिंदा मिडकैप शेयरों में खरीदारी के मौके बन सकते हैं.

संस्थागत निवेशकों का रुझान (FIIs/DIIs Data - 27 अगस्त)

कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को पूरा सहारा दिया है.

FIIs (Cash): ₹-298.26 करोड़ (बिकवाली)

DIIs (Cash): +₹4,977.17 करोड़ (खरीदारी)

FIIs Derivatives Total: +₹2,,658.31 करोड़ की शुद्ध खरीदारी

FII Index Long %: घट कर 9.83% पर आया (पिछला: 10.81%)

F&O बैन लिस्ट:

नई एंट्री: LIC Housing Finance (LICHsgFin)

बरकरार: SAIL

IPO अपडेट: आज खुल रहे नए मौके

आज खुलने वाले IPOs:

EDS Software Solution: प्राइस बैंड ₹408-429, साइज ₹720 करोड़ (01 सितंबर तक खुला)

Priority Jewels: प्राइस बैंड ₹190-200, साइज ₹91.50 करोड़ (01 सितंबर तक खुला)

अंतिम दिन:

Annu Projects: आज निवेश का आखिरी दिन है. यह अब तक 0.88 गुना भरा है (प्राइस बैंड ₹94-99).

सब्सक्रिप्शन स्थिति (बंद हुए IPOs):

Hy-Tech Engineers: 247.39 गुना भरकर बंद हुआ.

Symbiotec Pharmalab: 75.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

Skyways Air Services: कुल 71.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

बिल गेट्स की AI पर बड़ी चेतावनी, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला