27 अगस्त 2026, गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सतर्क रहने की संभावना है. सितंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था, जहां क्लोजिंग एडजस्टमेंट (CAS) सेशन के दौरान दोपहर 3:15 बजे के बाद निफ्टी अचानक 288 अंक टूट गया. हालांकि, सितंबर सीरीज के लिए रोलओवर आंकड़े काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं, जिससे बाजार के दायरे में रहने और चुनिंदा शेयरों में एक्शन की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT
ग्लोबल मार्केट का हाल
अमेरिकी बाजारों में गिरावट का माहौल रहा, जहां Dow Jones 0.21%, S&P 500 0.02% और Nasdaq 0.08% गिरकर बंद हुए. हालांकि, टेक दिग्गज Nvidia के अनुमान से बेहतर नतीजों के बाद आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में इसका शेयर 4.71% उछला, जिससे Nasdaq फ्यूचर्स में +0.75% की बढ़त देखने को मिल रही है.
एशियाई बाजारों में Nikkei 0.13% की हल्की गिरावट पर है, वहीं Kospi 1.37% की मजबूती दिखा रहा है. GIFT Nifty में 65 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार के लिए एक सुस्त शुरुआत का संकेत दे रही है.
अंतरराष्ट्रीय और भू-राजनीतिक हलचल
हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर समझौता: ईरान और ओमान के बीच हॉर्मुज में एक अस्थायी शिपिंग रूट और रेवेन्यू शेयरिंग डील पर सहमति बनी है. इसके तहत होने वाली कमाई दोनों देश आपस में बांटेंगे. हालांकि, ईरान ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका शर्तें नहीं मानेगा, तब तक होर्मुज पूरी तरह नहीं खुलेगा और वहां से सैन्य जहाजों को गुजरने नहीं दिया जाएगा.
कमोडिटीज और बॉन्ड Yield: ब्रेंट क्रूड $86.5/बैरल के करीब टिका हुआ है. सोने ($4,620/औंस) में आज +0.55% और चांदी ($69.4/औंस) में +2% की रिकवरी दिख रही है. अमेरिकी 10Y बॉन्ड यील्ड 4.66% पर है.
निफ्टी के अहम लेवल्स
- सपोर्ट लेवल: 24,050 - 24,100
- रेज़िस्टेंस लेवल: 24,300 - 24,350 - 24,400
संस्थागत निवेशक (FIIs/DIIs)
26 अगस्त को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹502.63 करोड़ की मामूली खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹6,425.16 करोड़ की बड़ी खरीदारी दर्ज की. वहीं डेरिवेटिव्स सेगमेंट में FIIs ने ₹8,155.20 करोड़ की कुल बिकवाली की है. F&O बैन लिस्ट में आज SAIL की नई एंट्री हुई है.
IPO मार्केट अपडेट
- Lumino Industries: IPO आज से खुलकर 31 अगस्त तक निवेश के लिए खुला रहेगा (प्राइस बैंड: ₹78-82).
- Symbiotec Pharmalab & Hy-Tech Engineers: दोनों IPOs में आज बोली लगाने का आखिरी दिन है. Hy-Tech अब तक 50.80 गुना और Symbiotec 5.30 गुना भर चुका है.
- Annu Projects: IPO 28 अगस्त तक खुला है (अब तक 0.47 गुना भरा).
खबरों वाले शेयर
- Bharat Electronics: ₹730 करोड़ के नए ऑर्डर मिले.
- Jio Financial Services: JioBlackRock Liquid Fund का AUM ₹10,000 करोड़ के पार पहुंचा; Hitesh Sethia अगले 5 साल के लिए MD & CEO पुनर्नियुक्त.
- Titagarh Rail Systems: ग्लोबल मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए Siemens के साथ MoU.
- Mankind Pharma: Bharat Serums के बिजनेस को अपने में शामिल करने की मंजूरी मिली.
- Man Infraconstruction: 1 सितंबर को शेयर बायबैक पर बोर्ड बैठक.
- Max Healthcare: ₹165 करोड़ की टैक्स पेनल्टी डिमांड का नोटिस मिला.
ये भी पढ़ें: BIZ Deal : Flipkart पर iPhone 17 की कीमत हुई आधी! ₹40,090 में खरीदने का मौका, जानें पूरा ऑफर
ADVERTISEMENT

