Pre-Market Update: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में हलचल, आज Wipro और Tech Mahindra समेत कई बड़े नतीजों पर रहेगी नजर

रजत देवगन

16 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 16 2026 9:17 AM)

प्री-मार्केट अपडेट 16 जुलाई 2026: जानिए आज निफ्टी के सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स. विप्रो, टेक महिंद्रा के नतीजों और पेटीएम, अदानी पावर जैसे शेयरों का अपडेट.

NewsTak
आज कैसा रहेगा शेयर बाजार. जानें प्री-मार्केट आपडेट.
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी उठापटक भरा रह सकता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत एक सीमित दायरे में होने की उम्मीद है. एक तरफ जहां अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखी गई है, वहीं एशियाई बाजारों, खासकर जापान के निक्केई (Nikkei) और कोरिया के कोस्पी (Kospi) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

Read more!

आइए जानते हैं कि आज के कारोबार में किन बड़ी खबरों और सेक्टर्स पर निवेशकों की पैनी नज़र रहेगी- 

1. ग्लोबल मार्केट का हाल: अमेरिका में हरियाली, एशिया में लाल निशान

अमेरिकी बाजारों में ब्याज दरें बढ़ने का डर कम होने से कल तेजी का माहौल रहा. डॉव जोंस (+0.29%), S&P 500 (+0.38%) और नैस्डैक (+0.62%) बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, वहां चिप और सेमीकंडक्टर शेयरों में जमकर बिकवाली हुई, जिससे फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा टूट गया. 

दूसरी ओर, आज सुबह एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट है. बैंक ऑफ कोरिया द्वारा ब्याज दरें 2.5% से बढ़ाकर 2.75% करने के बाद कोस्पी 7% और जापान का निक्केई 3% तक नीचे आ गया है. 

2. क्रूड ऑयल और भू-राजनीतिक तनाव 

ईरान पर अमेरिका के मिसाइल हमले लगातार 5वें दिन भी जारी हैं. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गल्फ देश अमेरिका में बड़ा निवेश करेंगे और ईरान डील के लिए बेचैन है, साथ ही होर्मुज में 20% टैक्स का प्रस्ताव भी वापस ले लिया गया है. इन तमाम बयानों के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी नहीं आई है और ब्रेंट क्रूड अभी भी $85.5 प्रति बैरल पर टिका हुआ है.

3. निफ्टी के लिए आज के अहम लेवल्स 

बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस समय मार्केट दिशाहीन दिख रहा है और ऊपरी स्तरों पर दबाव बना हुआ है. निफ्टी फिलहाल अपने 20 दिनों के DEMA (24,035) और 50 दिनों के DEMA (23,961) के ऊपर ट्रेड कर रहा है. 

  • सपोर्ट लेवल (Support): 24,000 - 23,950
  • रेज़िस्टेंस लेवल (Resistance): 24,200 - 24,250

4. आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे (Results Today) 

आज नतीजों का बड़ा दिन है, जिससे बाजार को दिशा मिल सकती है. आज IT सेक्टर की दिग्गज Wipro और Tech Mahindra के अलावा Jio Financial Services, ITC Hotels, BHEL, CEAT, Polycab India, South Indian Bank, Alok Industries और Heritage Foods समेत कई बड़ी कंपनियां अपने Q1 के नतीजे जारी करेंगी. 

5. कल बाजार बंद होने के बाद आए नतीजे (Results Post Market) 

Angel One: मुनाफा 27.8% घटकर ₹231 करोड़ रहा और मार्जिन भी गिरकर 33.9% पर आ गया. आज इस शेयर में दबाव दिख सकता है.

HDFC Life: मुनाफा 11.5% बढ़कर ₹611 करोड़ रहा, हालांकि VNB मार्जिन मामूली घटकर 25% हो गया.

Jana Small Finance Bank: शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफा 52.3% बढ़ाया (₹155 करोड़) और NPA में भी कमी आई है.

MRPL: तिमाही मुनाफा ₹117 करोड़ से बढ़कर ₹946 करोड़ हो गया (₹472 करोड़ का वन-टाइम गेन शामिल).

ICICI Lombard: मुनाफा 46% घटकर ₹403 करोड़ रह गया है. 

6. खबरों वाले शेयर (Stocks In News) 

  • Paytm: कंपनी 20 जुलाई को नतीजों के साथ बोनस शेयर देने पर विचार करेगी।
  • Adani Power: महाराष्ट्र डिस्कॉम (MSEDCL) के साथ 1,600 MW बिजली सप्लाई के लिए 25 साल का बड़ा करार किया।
  • HDFC Bank: आरबीआई ने राजीव कुमार को पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाने की मंजूरी दे दी है।
  • GMR Airports: पहली तिमाही में रिकॉर्ड 3.02 करोड़ पैसेंजर ट्रैफिक दर्ज किया गया।
  • PC Jeweller: कंपनी ने एक और बैंक का कर्ज चुका दिया है, अब 14 में से 4 बैंकों का कर्ज पूरी तरह खत्म हो चुका है।

7. IPO और लिस्टिंग अपडेट

Laser Power & Infra Limited: इस कंपनी की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है. इसका इश्यू प्राइस ₹214 था और यह 41 गुना से ज्यादा भरकर बंद हुआ था. SBI Funds Management IPO & Alpine Texworld IPO: इन दोनों ही आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी दिन है.

यहां देखें Live और पूछें शेयर से जुड़े सवाल एक्सपर्ट्स से

HDFC Life Q1 Results: मुनाफा 12% बढ़कर ₹611 करोड़, AUM ₹4 लाख करोड़ के पार, प्रोटेक्शन बिजनेस 42% उछला
 

डिस्क्लेमर: वेबसाइट पर पब्लिश किया गया ये कंटेंट केवल आपकी जानकारी के लिए हैं. इसे किसी भी तरह से निवेश, खरीद-बिक्री या ट्रेडिंग की प्रत्यक्ष सलाह (Financial Advice) न माना जाए. निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.