शेयर बाजार में अगली तेजी सिर्फ Nifty और Sensex के दम पर आएगी या फिर अब Stock Picking का दौर शुरू हो चुका है? Q1FY27 के मजबूत नतीजों के बाद बाजार को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया बदलता दिखाई दे रहा है. अब फोकस सिर्फ Index की चाल पर नहीं, बल्कि उन कंपनियों पर है जिनकी कमाई मजबूत है, Balance Sheet बेहतर है और आगे Growth की गुंजाइश दिखाई देती है.
ADVERTISEMENT
यानी बाजार धीरे-धीरे Macro Driven से Earnings Driven होता नजर आ रहा है. इसी थीम के बीच Motilal Oswal और Axis Securities ने कई Stocks को अपनी पसंद में शामिल किया है. दोनों की लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो Repeat हो रहे हैं.
बुधवार को बाजार में दबाव, Nifty 24,057 के आसपास
बुधवार को खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में दबाव नजर आया. Nifty करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 24,057 के आसपास ट्रेड कर रहा था. ऐसे माहौल में मजबूत Earnings वाली कंपनियां निवेशकों के लिए ज्यादा अहम हो जाती हैं.
19 सेक्टर्स ने किया उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
Motilal Oswal के मुताबिक Q1FY27 Earnings Season में 19 सेक्टर्स ने उसकी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. Financials, Metals, Oil & Gas, Automobiles, Chemicals, Textiles और Real Estate जैसे सेक्टर्स ने Earnings Growth को सपोर्ट किया.
OMCs को छोड़कर ब्रोकरेज के Coverage Universe में.
- Sales Growth: 18%.
- EBITDA Growth: 15%.
- PAT Growth: 22%.
खास बात यह है कि तीनों आंकड़े ब्रोकरेज के अनुमान से ऊपर रहे.
Nifty 50 की Profit Growth भी मजबूत रही. Nifty कंपनियों का PAT करीब 18% बढ़ा, जबकि Motilal Oswal ने 10% Growth का अनुमान लगाया था. यह करीब 10 quarters के सबसे मजबूत Profit Growth स्तरों में से एक रहा.
इस Growth में ONGC, Hindalco, Reliance Industries, JSW Steel और Bharti Airtel का बड़ा योगदान रहा. इन पांच कंपनियों ने मिलकर Incremental Earnings Growth का करीब 60% हिस्सा दिया.
Motilal Oswal की पसंद में Banking से New-Age Stocks तक
मजबूत Q1 के बाद Motilal Oswal ने कई Stocks को अपनी पसंद में रखा है.
Nifty 50 Picks.
- Bharti Airtel
- ICICI Bank
- SBI
- Titan
- Mahindra & Mahindra
- Bharat Electronics
- Eternal
- Hindalco
- Shriram Finance
- IndiGo
- Apollo Hospitals
Nifty के बाहर भी ब्रोकरेज की पसंद में TVS Motor, BSE, GE Vernova T&D, HDFC AMC, Lenskart Solutions, Indian Hotels, Meesho, Dixon Technologies, Coforge, Delhivery और RBL Bank जैसे नाम हैं.
यानी लिस्ट में एक तरफ बड़े और स्थापित बिजनेस हैं, तो दूसरी तरफ New-Age और Digital कंपनियां भी शामिल हैं.
Axis Securities को भी Earnings Driven Market पर भरोसा
Axis Securities का मानना है कि 2026 की पहली छमाही में West Asia Tensions, Crude Oil में तेजी और FPI Selling जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय बाजार ने मजबूती दिखाई.
घरेलू निवेशकों की भागीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया. Monthly SIP Flows 31 हजार करोड़ रुपये से ऊपर रहे और जून में SIP के जरिए 31,115 करोड़ रुपये का निवेश आया.
Axis के मुताबिक बाजार अब Macro Events से निकलकर Fundamentals और Earnings के आधार पर चलने वाले दौर में जा सकता है.
Nifty के लिए Axis का Target कितना?
Axis Securities ने दिसंबर 2026 के लिए Nifty का Base Case Target 27,200 रखा है.
- Base Case: 27,200
- Bull Case: 28,615
- Bear Case: 23,030
ब्रोकरेज की Strategy है कि गिरावट में Quality Stocks को चुनने पर ध्यान दिया जाए.
किन सेक्टर्स पर Axis को भरोसा?
Axis Securities को Financials, Defence, Capital Goods, Power & Utilities, Telecom, Auto और Healthcare पसंद हैं. वहीं IT Services को लेकर Selective Approach है, जबकि FMCG और Paints पर Crude-linked Cost Pressure के चलते सावधानी बरतने की सलाह है.
Axis के प्रमुख Picks में Navin Fluorine, VA Tech Wabag, Jubilant Ingrevia, Aarti Industries, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, SBI, Federal Bank, Bajaj Finance, Shriram Finance, APL Apollo Tubes और Hindalco शामिल हैं.
इन 4 Stocks पर दोनों Brokerages का भरोसा
इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि Motilal Oswal और Axis Securities की पसंद में कुछ Stocks Common हैं.
ICICI Bank, SBI, Shriram Finance और Hindalco दोनों की लिस्ट में दिखाई देते हैं.
इसका मतलब यह नहीं कि इन Stocks में तेजी की Guarantee है, लेकिन Q1 Results के बाद इन कंपनियों की Earnings और Fundamentals को लेकर दोनों Brokerages का Positive View जरूर सामने आया है.
निवेशकों के लिए क्या है बड़ा संदेश?
कुल मिलाकर करीब 40 Stock Recommendations Brokerages के Radar पर हैं. लेकिन निवेश का फैसला सिर्फ किसी Brokerage की List देखकर नहीं करना चाहिए.
कंपनी की Valuation, Earnings Growth, Balance Sheet और अपनी Risk Profile को समझना जरूरी है. Brokerage का Target Price सिर्फ अनुमान होता है, Guarantee नहीं.
बाजार में अब शायद सबसे जरूरी बात यही है.
सिर्फ Index की दिशा मत देखिए, कंपनी की कमाई भी देखिए. सिर्फ तेजी के पीछे मत भागिए, Quality और Fundamentals पर ध्यान दीजिए.
ADVERTISEMENT

