Renault India ने Duster Adventure Edition लॉन्च कर दिया है. इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत ₹12.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है. कंपनी ने कहा कि ये एडिशन Duster की उस एडवेंचर पहचान को सामने लाता है, जिसने भारत में इसे अलग जगह दिलाई. राइड, हैंडलिंग और रोज के सफर से आगे लंबी यात्राओं के साथ जुड़ी इसकी छवि को ध्यान में रखकर यह एडिशन पेश किया गया है.
ADVERTISEMENT
बास्तील डे पर लॉन्च
इस स्पेशल एडिशन को बास्तील डे के मौके पर भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू और रेनो ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन डेब्लेज ने पेश किया. कंपनी के मुताबिक, यह मौका रेनो की फ्रांसीसी विरासत और भारत में उसकी पहचान बना चुके डस्टर मॉडल को साथ लेकर आया.
लॉन्च के दौरान स्टीफन डेब्लेज ने कहा कि यादगार गाड़ियां सिर्फ अपने काम से नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी में अपनी जगह से पहचानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि डस्टर भारत में ग्राहकों की कई यात्राओं और यादों का हिस्सा रही है और एडवेंचर एडिशन उसी लंबे जुड़ाव का जश्न है.
कौन-कौन से विकल्प मिलेंगे
डस्टर एडवेंचर एडिशन तीन पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है. इनमें टर्बो टीसीई 100 MT, टर्बो टीसीई 160 एमटी और टर्बो टीसीई 160 डीसीटी शामिल हैं.कंपनी ने इसमें अलग बाहरी डिजाइन एलिमेंट दिए हैं. एक्सक्लूसिव एडवेंचर डीकल में टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन और लेह के भौगोलिक निर्देशांक 34.27 एन, 77.60 ई दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, यह डस्टर की उन कठिन जगहों और यात्राओं को सलाम है, जहां इसकी टेस्टिंग हुई और जहां से इसकी पहचान बनी. इस एडिशन में एडवेंचर एम्बेलिशर और प्रीमियम एडवेंचर फ्लोर मैट भी दिए गए हैं
कीमत और वेरिएंट
| एडवेंचर टर्बो टीसीई 100 एमटी | ₹12.99 लाख एक्स-शोरूम |
| एडवेंचर टर्बो टीसीई 160 एमटी | ₹13.99 लाख एक्स-शोरूम |
| एडवेंचर टर्बो टीसीई 160 डीसीटी | ₹15.39 लाख एक्स-शोरूम |
फीचर्स की लंबी लिस्ट
• फुल एलईडी हेडलैम्प
• इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ
• इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट
• माई रेनो ऐप के साथ कनेक्टेड कार सर्विस
• ऑटोमैटिक ड्यूल जोन एयर कंडीशनिंग
• 25.65 सेमी का 10.1 इंच ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम
• 43.18 सेमी के 17 इंच ओशन अलॉय व्हील
• एडवेंचर डीकल
• एडवेंचर एम्बेलिशर
• एडवेंचर फ्लोर मैट
कुल मिलाकर, रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन को डस्टर की पुरानी एडवेंचर छवि के साथ बाजार में उतारा गया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.99 लाख है, तीन वेरिएंट दिए गए हैं और कंपनी ने इसमें डिजाइन के साथ कई फीचर भी जोड़े हैं.
ADVERTISEMENT

