Renault India ने लॉन्च की नई Kwid, ₹4.99 लाख में मिलेगा फुली-लोडेड Climber वैरिएंट

संदीप शर्मा

• 05:15 PM • 03 Jul 2026

रेनॉ इंडिया ने नई क्विड को आसान वैरिएंट, जरूरी फीचर्स और किफायती कीमत के साथ उतारा है. पहली कार खरीदने वालों के लिए यह नया मजबूत विकल्प बन सकती है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

नई Kwid अब सिर्फ इवोल्यूशन और क्लाइंबर, दो विकल्पों में मिलेगी

point

ऑनलाइन खरीद पर क्लाइंबर वैरिएंट के लिए 15000 रुपये का लाभ मिलेगा

point

कार में मैनुअल और एएमटी, दोनों गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया

Renault India ने नई Kwid पेश की है और कंपनी ने इसे पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों पर फोकस करके उतारा है.कंपनी के मुताबिक नई क्विड को नया लुक, आसान वैरिएंट लाइन-अप और कम शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है, ताकि कार चुनना और खरीदना पहले से आसान हो सके.

Read more!

नई Kwid के सिर्फ 2 वेरिएंट

Kwid अब सिर्फ दो वैरिएंट इवोल्यूशन और क्लाइंबर में मिलेगी रेनॉ का कहना है कि कम वैरिएंट रखने से ग्राहकों को सही मॉडल चुनने में आसानी होगी और कार में कंपनी की नई ब्रांड पहचान भी जोड़ी गई है

₹4.52 लाख से शुरू होगी कीमत

नई Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.52 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, फुली-लोडेड Climber Manual की कीमत 5.14 लाख रुपये है हालांकि, कंपनी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को Climber वैरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट दे रही है. इसके बाद इस वैरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर 4.99 लाख रुपये रह जाती है.

दो ट्रांसमिशन विकल्प

नई Kwid को मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है.

एक्स-शोरूम कीमतें

  • Evolution Manual – ₹4.52 लाख
  • Evolution AMT – ₹4.89 लाख
  • Climber Manual – ₹5.14 लाख
  • Climber AMT – ₹5.60 लाख

क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

नई Kwid में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं. SUV जैसा डिजाइन.184 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस.279 लीटर बूट स्पेस.डुअल फ्रंट एयरबैग. ABS के साथ EBD.17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम.ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो.डिजिटल एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर.रियर व्यू कैमरा.1.0 लीटर पेट्रोल इंजन.5 स्पीड मैनुअल और ईजी-आर एएमटी गियरबॉक्स.कीलेस एंट्री और सेंट्रल लॉकिंग.यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी.

रेनॉ इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि भारत में पहली कार खरीदना अब भी लाखों लोगों का सपना है. उनके मुताबिक दोपहिया से कार की तरफ आने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए नई क्विड को पहले से ज्यादा आसान, बेहतर और पैसा वसूल बनाने की कोशिश की गई है.

कंपनी ने ये भी कहा कि भारत में अब तक 4.5 लाख से ज्यादा ग्राहक क्विड खरीद चुके हैं.

कंपनी का नेटवर्क

Renault India के देशभर में 638 टचपॉइंट्स हैं, जिनमें 200 वर्कशॉप ऑन व्हील्स भी शामिल हैं.कंपनी की चेन्नई के ओरगडम में फैक्ट्री है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 4.8 लाख यूनिट है.कुल मिलाकर नई रेनॉ क्विड को आसान वैरिएंट, 4.52 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, 4.99 लाख रुपये की प्रभावी क्लाइंबर कीमत और कई जरूरी फीचर्स के साथ उतारा गया है, जिससे यह पहली कार खरीदने वालों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है.