देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI Mutual Fund ने अपने Specialized Investment Fund (SIF) प्लेटफॉर्म के तहत Magnum Equity Ex-Top 100 Long Short Fund लॉन्च किया है. ये एक ओपन-एंडेड निवेश रणनीति है, जिसका फोकस बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-100 कंपनियों से बाहर की कंपनियों में निवेश पर रहेगा. साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव से जोखिम कम करने के लिए डेरिवेटिव्स के जरिए सीमित शॉर्ट पोजिशन भी ली जा सकेगी.
ADVERTISEMENT
NFO से जुड़ी अहम जानकारी
- NFO खुलने की तारीख: 7 अगस्त 2026
- NFO बंद होने की तारीख: 20 अगस्त 2026
- न्यूनतम निवेश : ₹10 लाख
- न्यूनतम निवेश : ₹1 लाख प्रति आवेदन
- बेंचमार्क : BSE 500 TRI
- फंड मैनेजर: गौरव मेहता
क्या है इस फंड की खासियत?
ये फंड मुख्य रूप से उन कंपनियों में निवेश करेगा जो बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-100 कंपनियों में शामिल नहीं हैं. यानी निवेशकों को मिडकैप और स्मॉलकैप समेत उभरती कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा. इसके साथ ही बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम कम करने के लिए सीमित शॉर्ट एक्सपोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
निवेश कैसे होगा?
फंड अपनी कुल संपत्ति का 65% से 100% हिस्सा टॉप-100 कंपनियों से बाहर की कंपनियों और REITs में निवेश करेगा. वहीं, अधिकतम 35% निवेश टॉप-100 कंपनियों, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, गोल्ड ETF, सिल्वर ETF, InvITs और अन्य म्यूचुअल फंड योजनाओं में किया जा सकेगा. जरूरत पड़ने पर विदेशी प्रतिभूतियों में भी निवेश किया जा सकेगा.
तीन महीने से पहले निकासी पर चार्ज
अगर निवेशक यूनिट आवंटन के तीन महीने के भीतर पैसा निकालते हैं या किसी दूसरी रणनीति में स्विच करते हैं, तो 1% एग्जिट लोड देना होगा. तीन महीने के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा.
टैक्स का क्या नियम?
अगर निवेश 12 महीने से ज्यादा रखा जाता है, तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी LTCG पर 12.5% टैक्स लगेगा. हालांकि, एक वित्तीय वर्ष में 1.25 लाख रुपये तक के LTCG पर टैक्स नहीं देना होगा.
कंपनी ने क्या कहा?
SBI Funds Management के एमडी और CEO देबाशीष मिश्रा ने कहा कि यह नया फंड भारत के बदलते निवेश अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनका कहना है कि यह रणनीति निवेशकों को टॉप-100 कंपनियों से आगे बढ़कर नए अवसरों में निवेश का विकल्प देगी और लंबे समय में बेहतर वैल्यू बनाने का प्रयास करेगी.
डिस्क्लेमर: Specialized Investment Fund में निवेश हाई जोखिम वाला हो सकता है, जिसमें बाजार जोखिम और तरलता जोखिम शामिल हैं. निवेश करने से पहले सभी योजना दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से राय अवश्य लें.
ADVERTISEMENT

