SBI म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF FOF, जानें NFO की तारीख और डिटेल्स

संदीप शर्मा

• 06:41 PM • 27 Jul 2026

एसबीआई म्यूचुअल फंड का नया मिडकैप मोमेंटम एफओएफ 27 जुलाई से 5 अगस्त तक खुला है. 5000 रुपये से निवेश, सिप का विकल्प और ईटीएफ आधारित रणनीति इसकी खास बात है

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

NFO 27 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा

₹5000 से NFO में निवेश की शुरुआत होगी

ओपन-एंडेड 'फंड ऑफ फंड्स' स्कीम, ETF में पैसा निवेश होगा

भारत के सबसे बड़े फंड हाउस, SBI Mutual Fund ने एक नया फंड SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF FOF लॉन्च किया है. ये एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स स्कीम है.जो सीधे शेयरों में निवेश करने के बजाय SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF में पैसा लगाएगी.

Read more!

NFO से जुड़ी जरुरी बातें

  • NFO की अवधि: ये NFO 27 जुलाई 2026 को खुल चुका है और 5 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा
  • न्यूनतम निवेश: NFO के दौरान निवेशक 5,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरुआत कर सकते हैं 
  • अतिरिक्त खरीदारी: अतिरिक्त खरीदारी की न्यूनतम राशि ₹1,000 रखी गई है
  • SIP का विकल्प: इसमें निवेशक रोजाना, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर SIP कर सकते हैं 

इसमें पैसा कैसे लगेगा?

इस स्कीम में कम से कम 95% से 100% तक पैसा SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF की यूनिट्स में लगाया जाएगा. बाकी 0% से 5% तक का निवेश सरकारी प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिल, SDLs और लिक्विड म्यूचुअल फंड यूनिट्स में किया जा सकता है.इससे फंड में कुछ हद तक लिक्विडिटी और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश होगी

फंड मैनेजर कौन है?

इस स्कीम के फंड मैनेजर श्री वायरल छड़वा हैं. वो दिसंबर 2020 से SBI फंड हाउस से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में कई पैसिव ऑफरिंग्स की देखरेख कर रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

ये स्कीम उन निवेशकों के लिए बनाई गई है जो मिडकैप सेगमेंट में निवेश करना चाहते हैं और बाजार की मोमेंटम थीम का फायदा लेना चाहते हैं. फंड का मकसद ऐसा रिटर्न देना है, जो SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF के रिटर्न के करीब हो. हालांकि कंपनी ने साफ कहा है कि निवेश लक्ष्य पूरा होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश करने से पहले सभी योजना-संबंधी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.