अगले 9 महीने में बदल जाएगा बाजार का खेल? Morgan Stanley ने सेंसेक्स के लिए दिया बड़ा टारगेट !

चिराग ठाकुर

• 01:52 PM • 05 Sep 2026

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक जून 2027 तक सेंसेक्स 89000 तक पहुंच सकता है. बेहतर हालात में 1 लाख, लेकिन महंगा तेल और कमजोर वैश्विक बढ़त इसे 66000 तक ला सकती है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

रिपोर्ट में बाजार के लिए आधार, तेज और कमजोर तीन हालात बताए गए

ब्रोकरेज को लगता है भारत की सुस्त बढ़त अब पलट सकती है

कंपनियों की कमाई में करीब 16 फीसदी सालाना बढ़त की उम्मीद है

शेयर बाजार इस समय कई चुनौतियों से जूझ रहा है. महंगा कच्चा तेल, Global Tensions और कमजोर sentiment ने बाजार पर दबाव बनाया हुआ है. लेकिन इसी माहौल में Morgan Stanley ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर काफी सकारात्मक तस्वीर पेश की है.

Read more!

Brokerage के मुताबिक, अगर हालात सामान्य रहे और भारत की Economic Growth में सुधार जारी रहा, तो जून 2027 तक Sensex 89,000 के स्तर तक पहुंच सकता है. इतना ही नहीं, हालात उम्मीद से बेहतर रहे तो Sensex 1 लाख का आंकड़ा भी छू सकता है.

लेकिन दूसरी तरफ खराब परिस्थितियों में Sensex 66,000 तक फिसलने का जोखिम भी है. यानी Morgan Stanley ने बाजार के लिए एक बड़ा संभावित range सामने रखा है.

66 हजार से 1 लाख तक, Sensex के तीन Scenario

Morgan Stanley ने बाजार की संभावित दिशा को तीन हिस्सों में बांटा है. इनमें Base Case को सबसे ज्यादा संभावना दी गई है.

Base Case.

Sensex Target: 89,000. समय: जून 2027. संभावना: 50%.

Bull Case.

Sensex Target: 1,00,000. संभावना: 25%. इसके लिए Economic Growth और Earnings में ज्यादा तेज सुधार जरूरी होगा.

Bear Case.

Sensex Target: 66,000. संभावना: 25%. Crude Oil $120 प्रति बैरल से ऊपर गया और Global Growth कमजोर हुई तो दबाव बढ़ सकता है. ऐसी स्थिति में RBI को महंगाई संभालने के लिए Rates बढ़ाने पड़ सकते हैं.

यानी सबसे ज्यादा संभावना Morgan Stanley ने 89,000 वाले Base Case को दी है.

Morgan Stanley को भारत में क्या दिख रहा है?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि जब बाजार पर दबाव है, तब Morgan Stanley इतना Bullish क्यों है?

Brokerage का मानना है कि भारत की Economic Growth में कमजोरी का दौर शायद अपने निचले स्तर के करीब पहुंच चुका है. अब Growth में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. इसका सीधा फायदा कंपनियों की कमाई यानी Earnings को मिल सकता है.

Morgan Stanley को उम्मीद है कि Sensex कंपनियों की Earnings आने वाले वर्षों में करीब 16% सालाना की दर से बढ़ सकती है. यानी अगर कंपनियों की कमाई तेजी से बढ़ती है, तो उनके शेयरों की कीमतों को भी support मिल सकता है.

Valuation में गिरावट को लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं

पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार की Valuation कम हुई है. लेकिन Morgan Stanley इसे किसी बड़ी Structural Problem के तौर पर नहीं देखता. सीधी भाषा में कहें तो Brokerage को लगता है कि बाजार की मौजूदा कमजोरी Permanent Damage नहीं, बल्कि एक Cyclical Phase हो सकती है.

अगर Growth वापस मजबूत होती है, तो Valuation और Earnings दोनों में सुधार की गुंजाइश बन सकती है.

किन Sectors पर Morgan Stanley को सबसे ज्यादा भरोसा?

अगर बाजार में अगली बड़ी Rally आती है, तो Morgan Stanley को तीन Sectors से सबसे ज्यादा उम्मीद है.

1. Financials

इसमें Banks और Financial Companies शामिल हैं. Brokerage का मानना है कि Banks के Net Interest Margins यानी NIM अब निचले स्तर के करीब पहुंच सकते हैं. इसके अलावा Credit Growth मजबूत रहने और खराब कर्ज यानी Credit Costs के दबाव में कमी आने की उम्मीद है.

2. Consumer Discretionary

दूसरा बड़ा दांव Consumer Discretionary पर है. बढ़ती Income, कम Interest Rates और Consumption में सुधार से लोग ऐसी चीजों पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, जो उनकी जरूरी जरूरतों का हिस्सा नहीं हैं.

यानी अगर लोगों की जेब में ज्यादा पैसा आता है, तो इसका फायदा इस Sector की कंपनियों को मिल सकता है.

3. Industrials

तीसरा Sector है Industrials. यहां Morgan Stanley को Private Investment और Capex में तेजी की उम्मीद है.

खास तौर पर:

Energy. Defence. Mining. Fertiliser. Semiconductor. Data Centre.

इन क्षेत्रों में बढ़ता निवेश Industrial Companies के लिए Growth का नया रास्ता खोल सकता है.

IT Sector बन सकता है Dark Horse

सबसे दिलचस्प बात यह है कि Morgan Stanley ने IT Sector को Dark Horse बताया है.

अभी AI की वजह से IT कंपनियों के Traditional Business Models पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन Morgan Stanley का मानना है कि यही AI आगे चलकर भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ा Opportunity भी बन सकता है.

दुनिया भर की कंपनियों को AI Applications और Digital Solutions बनाने के लिए Technology Partners की जरूरत होगी. ऐसे में भारतीय IT कंपनियां इस बढ़ती मांग का फायदा उठा सकती हैं.

लेकिन 89,000 कोई Guarantee नहीं

Morgan Stanley का 89,000 का Target एक अनुमान है, गारंटी नहीं. बाजार की आगे की दिशा कई बड़े Factors पर निर्भर करेगी. Crude Oil की कीमत. Global Economic Growth. RBI की Monetary Policy. Geopolitical Tensions. Corporate Earnings.

अगर ये Factors भारत के पक्ष में रहे, तो Morgan Stanley का Bullish Scenario मजबूत हो सकता है. लेकिन अगर Oil $120 के पार गया या Global Growth में बड़ी कमजोरी आई, तो Bear Case भी सामने आ सकता है.

फिलहाल Morgan Stanley का संदेश साफ है. भारत की Growth अगर सच में निचले स्तर से पलटती है और Corporate Earnings तेजी पकड़ती हैं, तो मौजूदा बाजार की कमजोरी के बाद Sensex में एक बड़ी Rally की गुंजाइश बन सकती है.