अगर आपने Sovereign Gold Bond (SGB) 2020-21 Series-IV में निवेश किया था, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस सीरीज के बॉन्ड के समय से पहले (Premature Redemption) रिडेम्प्शन का भाव तय कर दिया है. निवेशक 14 जुलाई 2026 से इन बॉन्ड्स को समय से पहले भुना सकेंगे.
ADVERTISEMENT
कितना तय हुआ रिडेम्प्शन प्राइस?
RBI के अनुसार, SGB 2020-21 Series-IV का Premature Redemption Price ₹14,307 प्रति यूनिट (प्रति ग्राम) तय किया गया है. यह कीमत 9, 10 और 13 जुलाई 2026 को 999 शुद्धता वाले सोने के औसत क्लोजिंग भाव के आधार पर तय की गई है, जिसे India Bullion and Jewellers Association (IBJA) जारी करता है.
कैसे तय होती है SGB की कीमत?
RBI के नियमों के मुताबिक, SGB की रिडेम्प्शन कीमत रिडेम्प्शन से पहले के तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की जाती है.
निवेशकों को कितना फायदा हुआ?
इस SGB सीरीज को जुलाई 2020 में जारी किया गया था.
ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए इश्यू प्राइस: ₹4,802 प्रति ग्राम
ऑफलाइन खरीदने वालों के लिए इश्यू प्राइस: ₹4,852 प्रति ग्राम
रिडेम्प्शन प्राइस ₹14,307 प्रति ग्राम तय
ऑनलाइन निवेश करने वाले निवेशकों को सिर्फ कीमत के आधार पर करीब 198% का रिटर्न मिला है. दूसरे शब्दों में, प्रति ग्राम निवेश पर ₹9,505 का मुनाफा हुआ है. इसमें SGB पर मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज शामिल नहीं है.
₹1 लाख का निवेश अब कितना हो गया?
अगर किसी निवेशक ने जुलाई 2020 में इस SGB सीरीज में ₹1 लाख का निवेश किया था, तो अब उसकी निवेश राशि बढ़कर करीब ₹2.98 लाख हो गई है. इसके अलावा निवेशक को पिछले पांच वर्षों में 2.5% सालाना ब्याज भी अलग से मिला होगा.
कब कर सकते हैं समय से पहले रिडेम्प्शन?
RBI के नियमों के अनुसार, Sovereign Gold Bond को जारी होने के पांच साल बाद, ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से पहले भुनाया जा सकता है. SGB 2020-21 Series-IV के निवेशकों के लिए यह सुविधा 14 जुलाई 2026 से उपलब्ध होगी.
Sovereign Gold Bond क्या है?
Sovereign Gold Bond (SGB) भारत सरकार की ओर से RBI द्वारा जारी किया जाने वाला एक सरकारी बॉन्ड है. यह फिजिकल गोल्ड खरीदने का विकल्प माना जाता है. इसमें निवेशक को सोना खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होती और मैच्योरिटी या रिडेम्प्शन पर भुगतान नकद में किया जाता है.SGB पर अधिकांश सीरीज में 2.5% सालाना निश्चित ब्याज मिलता है, जिसका भुगतान हर छह महीने में निवेशक के बैंक खाते में किया जाता है.
ADVERTISEMENT

