Gold-Silver Price Update: रिकॉर्ड हाई से सोना ₹50,000 और चांदी करीब 2 लाख रुपये हुई सस्ती, देखें ताजा रेट

बीते एक हफ्ते में सराफा बाजार में बड़ी हलचल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 5 दिनों में करीब 12,821 रुपये गिर गई है, वहीं सोना भी 1,800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

भारतीय सराफा बाजार के लिए पिछला सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह टाइम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी की चमक फीकी पड़ी है और इसके दाम 12,000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा कम हो गए हैं.

Read more!

चांदी में आई बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, 17 अप्रैल को चांदी का भाव 2,57,142 रुपये पर था, जो शुक्रवार को घटकर 2,44,321 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ. इस तरह मात्र 5 दिनों में चांदी 12,821 रुपये सस्ती हो गई है.

अगर इसके उच्चतम स्तर (High Level) की बात करें, तो जनवरी में चांदी 4.39 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी. उस रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो चांदी अब तक करीब 1.95 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना हफ्ते भर में 1,810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया है. शुक्रवार को यह 1,52,799 रुपये पर बंद हुआ. सोने ने भी जनवरी में 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और अपने 2,02,984 रुपये के रिकॉर्ड हाई से यह अब लगभग 50,185 रुपये सस्ता मिल रहा है.

घरेलू बाजार की स्थिति

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, घरेलू बाजार में भी कीमतों में कमी आई है. एक सप्ताह के भीतर घरेलू बाजार में चांदी 6,115 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है.

हालांकि, ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि ज्वेलरी खरीदते समय उन्हें इन कीमतों के ऊपर जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे अंतिम कीमत बदल जाती है.

    follow google news