₹10,000 की SIP से 10 साल में बने ₹38 लाख तक! 1% से कम Expense Ratio वाले इन 10 म्यूचुअल फंड्स ने किया कमाल

संदीप शर्मा

• 05:51 PM • 06 Aug 2026

कम एक्सपेंस रेशियो वाले 10 म्यूचुअल फंड्स ने 10 साल की ₹10,000 मासिक एसआईपी को ₹35 लाख से ₹38.77 लाख तक पहुंचाया. देखें, कम लागत और बड़े रिटर्न वाले नाम.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

₹10,000 की SIP से 10 साल में ₹35-39 लाख तक का कॉर्पस

सभी फंड्स का Expense Ratio 1% से कम

Quant Multi Asset Allocation Fund रहा सबसे आगे

Small Cap और Mid Cap फंड्स ने भी दिया शानदार रिटर्न

कम Expense Ratio लंबे समय में बढ़ा सकता है आपका रिटर्न

म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP को लंबी अवधि में दौलत बनाने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है. लेकिन सिर्फ अच्छा रिटर्न ही नहीं, Expense Ratio यानी फंड मैनेजमेंट फीस भी निवेशकों के लिए बेहद अहम होता है. जितना कम एक्सपेंस रेशियो होगा, उतना ही ज्यादा रिटर्न निवेशक के पास रहेगा.

Read more!

₹10,000 की SIP से बने ₹39 लाख

Value Research के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे कई म्यूचुअल फंड हैं जिनका Expense Ratio 1% से कम है और जिन्होंने पिछले 10 साल में शानदार SIP रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने इन फंड्स में हर महीने ₹10,000 की SIP की होती, तो ₹12 लाख का कुल निवेश आज करीब ₹35 लाख से ₹39 लाख तक पहुंच सकता था.

10 साल की SIP में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड

म्यूचुअल फंड (Direct Plan) Expense Ratio 10 साल का SIP रिटर्न ₹10,000 मासिक SIP की मौजूदा वैल्यू
Quant Multi Asset Allocation Fund 0.51% 22.23% ₹38.77 लाख
 
Bank of India Manufacturing & Infra Fund 0.64% 22.12% ₹38.53 लाख
 
Nippon India Small Cap Fund 0.54% 22.02% ₹38.33 लाख
 
Invesco India Mid Cap Fund 0.49% 21.99% ₹38.28 लाख
 
Edelweiss Mid Cap Fund 0.57% 21.44% ₹37.14 लाख
 
DSP India T.I.G.E.R. Fund 0.74% 21.14% ₹36.55 लाख
 
LIC MF Infrastructure Fund 0.78% 20.99% ₹36.25 लाख
 
ICICI Prudential Infrastructure Fund 0.94% 20.93% ₹36.13 लाख
 
Nippon India Growth Mid Cap Fund 0.73% 20.82% ₹35.93 लाख
 
Axis Small Cap Fund 0.69% 20.56% ₹35.43 लाख
 

(अनुमानित कॉर्पस, सोर्स: Value Research)


Quant Multi Asset Allocation Fund

इस सूची में सबसे ऊपर Quant Multi Asset Allocation Fund है. सिर्फ 0.51% Expense Ratio वाले इस फंड ने 10 साल में 22.23% का SIP रिटर्न दिया. ₹10,000 की मासिक SIP का अनुमानित कॉर्पस ₹38.77 लाख रहा.

Bank of India Manufacturing & Infra Fund

मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर फोकस करने वाले इस फंड ने 22.12% का SIP रिटर्न दिया. इसका Expense Ratio भी केवल 0.64% है.

Nippon India Small Cap Fund

स्मॉल कैप कैटेगरी का यह लोकप्रिय फंड 0.54% Expense Ratio के साथ 22.02% का SIP रिटर्न देने में सफल रहा. 10 साल की ₹10,000 मासिक SIP की वैल्यू ₹38.33 लाख तक पहुंच गई.

Invesco India Mid Cap Fund

इस मिड-कैप फंड ने 21.99% का SIP रिटर्न दिया. इसका Expense Ratio सिर्फ 0.49% है, जो इस सूची में सबसे कम में से एक है.

Expense Ratio क्यों है महत्वपूर्ण?

Expense Ratio वह शुल्क होता है जो एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) फंड के संचालन के लिए निवेशकों से लेती है. यह शुल्क सीधे आपके निवेश से कटता है. इसलिए लंबी अवधि में कम Expense Ratio निवेशकों के कुल रिटर्न को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.हालांकि, सिर्फ कम Expense Ratio देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. फंड का प्रदर्शन, जोखिम, निवेश का उद्देश्य और समय अवधि भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.

निवेश से पहले ये बात जरूर जानें

इस लिस्ट में शामिल कई फंड स्मॉल कैप, मिड कैप और सेक्टोरल कैटेगरी के हैं, जिनमें उतार-चढ़ाव और जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है. इसलिए केवल पिछले रिटर्न के आधार पर निवेश का फैसला न लें.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है. इसमें दिए गए रिटर्न ऐतिहासिक (Historical) प्रदर्शन पर आधारित हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. पिछले रिटर्न भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं होते. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें और स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.