Amazon Prime Day Sale और Flipkart Goat Sale से पहले स्मार्ट टीवी पर 62 हजार तक की बचत

तनीषा त्यागी

02 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 2 2026 5:36 PM)

प्राइम डे और गोट सेल से पहले स्मार्ट टीवी पर बड़े ऑफर आए हैं. एलजी, फिलिप्स, शाओमी, सैमसंग और टीसीएल मॉडल पर 10 हजार से 62 हजार रुपये तक बचत दिख रही है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

चार जुलाई से पहले ही स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दिखने लगी

point

अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर कई मॉडल सस्ते मिल रहे

point

टीसीएल मॉडल पर सबसे ज्यादा करीब बासठ हजार रुपये तक बचत

4 जुलाई 2026 से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। क्योंकि एक तरफ Amazon की Prime Day Sale शुरू होने वाली है, तो दूसरी तरफ Flipkart की GOAT Sale भी दस्तक देने जा रही है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि सेल शुरू होने से पहले ही ऑफर्स की ऐसी बारिश शुरू हो गई है कि कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आधी कीमत तक में मिलने लगे हैं। अगर आपका भी काफी समय से नया Smart TV खरीदने का प्लान है... या फिर आप अपने घर का एंटरटेनमेंट अपग्रेड करना चाहते हैं. तो शायद इससे बेहतर मौका आपको पूरे साल नहीं मिलेगा। क्योंकि इस समय आपको हजारों नहीं. बल्कि कई टीवी पर 30 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। तो देर किस बात की... चलिए जानते हैं आज के BIZ Deal में ऐसे Top-5 Smart TVs, जिन पर इस समय सबसे दमदार ऑफर्स मिल रहे हैं और जो आपकी जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़ेंगे।

Read more!

नंबर 5 LG NU87 AI Series

अगर आप LG ब्रांड पर भरोसा करते हैं, तो यह टीवी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी असली कीमत करीब 85,990 रुपये है। लेकिन Amazon और Flipkart दोनों पर यह टीवी 47,999 रुपये में मिल रहा है। यानी करीब 38 हजार रुपये की सीधी बचत और लगभग 44% का डिस्काउंट। अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें 4K डिस्प्ले, α7 AI प्रोसेसर और webOS मिलता है। अच्छी बात यह है कि LG इस टीवी को 5 साल तक webOS अपडेट देने का दावा करता है, यानी लंबे समय तक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि इसमें Dolby Vision सपोर्ट नहीं मिलता, रिफ्रेश रेट 60Hz है और स्पीकर भी औसत हैं। लेकिन अगर आपका इस्तेमाल Movies, OTT और TV देखने तक सीमित है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

नंबर 4 Philips 8100 Series 4K QLED

अगर आप बड़ी स्क्रीन और शानदार पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, तो Philips का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी असली कीमत 84,999 रुपये है। लेकिन Amazon और Flipkart दोनों पर यह टीवी 45,999 रुपये में मिल रहा है। यानी करीब 39 हजार रुपये की बचत। इस टीवी में 4K QLED Display, Dolby Vision, HDR और Google TV मिलता है। यानी OTT Apps चलाने का शानदार अनुभव मिलेगा। हालांकि अगर आप Heavy Gaming करते हैं, तो यह टीवी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प नहीं माना जाएगा।

नंबर 3 Xiaomi FX Pro QLED

अगर आपका बजट 35 से 40 हजार रुपये के आसपास है और आप प्रीमियम लुक वाला टीवी चाहते हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इसकी असली कीमत 74,999 रुपये है। Amazon पर यह टीवी 44,999 रुपये में मिल रहा है, लेकिन Flipkart पर इसकी कीमत सिर्फ 30,999 रुपये है। यानी करीब 44 हजार रुपये तक की बचत। इसमें QLED Display, Bezel-less Design और शानदार Picture Quality मिलती है। साथ ही इसका ऑडियो भी काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि इसमें Fire TV OS पर Ads दिखाई देते हैं और अगर आप प्रोफेशनल लेवल Gaming करते हैं, तो थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है।

नंबर 2  Samsung Mini LED 4K Vision AI TV

अगर आप Samsung ब्रांड पसंद करते हैं, तो यह डील भी काफी दमदार है। इस टीवी की असली कीमत 59,990 रुपये है। लेकिन Amazon और Flipkart दोनों पर यह 49,990 रुपये में मिल रहा है। यानी 10 हजार रुपये की बचत। इस टीवी में Mini LED 4K Display, Vision AI, 4K Upscaling, Samsung Knox Security, Football Mode और 150 से ज्यादा Free Channels का सपोर्ट मिलता है। अगर आप OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो इसमें Netflix, Prime Video, Hotstar, SonyLIV और YouTube जैसी सभी बड़ी ऐप्स पहले से मौजूद हैं।

नंबर 1 TCL 55-inch QD Mini LED Google TV

अब बात करते हैं आज की सबसे दमदार डील की। अगर आप प्रीमियम टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो TCL का यह मॉडल सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है। इसकी असली कीमत 1 लाख 7 हजार 990 रुपये है। Amazon पर यह टीवी 52,990 रुपये में मिल रहा है। लेकिन Flipkart पर इसकी कीमत सिर्फ 45,990 रुपये है। यानी करीब 62 हजार रुपये तक की सीधी बचत। वहीं Reliance Digital पर इसकी कीमत 54,990 रुपये है। इस टीवी में 4K UHD QD Mini LED Display, Google TV, शानदार कलर क्वालिटी और 2 साल की वारंटी मिलती है। अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के आसपास है, तो यह डील सबसे ज्यादा आकर्षक नजर आती है।

तो ये थे इस समय के Top-5 Smart TV Deals, जिन पर सेल शुरू होने से पहले ही शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ध्यान रखें कि जैसे ही Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT Sale आधिकारिक तौर पर शुरू होगी, कीमतों में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत जरूर चेक करें। अगर आप सबसे ज्यादा बचत चाहते हैं, तो TCL और Xiaomi की डील सबसे दमदार नजर आती है। वहीं अगर आपको ब्रांड वैल्यू और लंबे समय का भरोसा चाहिए, तो Samsung और LG भी अच्छे विकल्प हैं। अगर आपको हमारा BIZ Deal पसंद आया हो, तो वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसे ही शानदार डील्स के लिए जुड़े रहें BIZ Tak के साथ।

 

 

BIZ DEAL: ₹20,000 से कम में मिल रहे हैं ये 4 धांसू 5G स्मार्टफोन, फीचर्स देख हो जाएंगे फैन