Tata Elxsi Share Price: IT और इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी Tata Elxsi ने जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के लिए मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए. कंपनी का मुनाफा और राजस्व दोनों में दोहरे अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बावजूद शेयर बाजार में निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 6% टूटकर 3,474 रुपये तक पहुंच गया.
ADVERTISEMENT
कैसे रहे Tata Elxsi के Q1 नतीजे?(YoY)
- ऑपरेटिंग आय 14.5% बढ़कर ₹1,021 करोड़ रही, जो पिछले साल समान तिमाही में ₹892 करोड़ थी
- Net Profit 18.2% बढ़कर ₹170.6 करोड़, जो बीते साल जून तिमाही में ₹144.4 करोड़ था
- EBIT Margin 23.2% से घटकर 22.8% रहा, यानी करीब 40 बेसिस पॉइंट (0.4%) की गिरावट
शेयर क्यों गिर गया?
अच्छे नतीजों के बावजूद निवेशकों को कंपनी के भविष्य के ग्रोथ संकेत ज्यादा उत्साहित नहीं कर पाए.ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने Tata Elxsi पर 'Sell' रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,100 रुपये का लक्ष्य दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की आय में बढ़ोतरी मुख्य रूप से Media & Communications कारोबार से आई है, जबकि सबसे बड़ा Transportation बिजनेस अब भी कमजोर बना हुआ है.Transportation से कंपनी की कुल आय का लगभग 55% आता है. यूरोप में ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा खर्च में सतर्कता के कारण इस कारोबार में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है.
मार्जिन को लेकर भी चिंता
Motilal Oswal का कहना है कि Tata Elxsi का EBIT मार्जिन 19% रहा, जो उसकी 21.5% की उम्मीद से काफी कम है. इससे संकेत मिलता है कि लागत का दबाव अभी भी कंपनी पर बना हुआ है.इसी वजह से बाजार ने मजबूत मुनाफे के बावजूद नतीजों को सकारात्मक रूप से नहीं लिया.
Choice Institutional Equities ने भी घटाया टारगेट
ब्रोकरेज Choice Institutional Equities ने भी Tata Elxsi की रेटिंग घटाकर 'Sell' कर दी है. साथ ही शेयर का लक्ष्य 3,650 रुपये से घटाकर 3,150 रुपये कर दिया है.ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने कमाई के अनुमान 2.7 फीसदी और वित्त वर्ष 2028 के लिए 6 फीसदी घटाए हैं.ब्रोकरेज के मुताबिक, परियोजनाओं पर बढ़ते खर्च और AI समेत नई तकनीकों में लगातार निवेश के कारण कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है.
AI पर बड़ा दांव लगा रही है Tata Elxsi
कंपनी ने बताया कि वो Artificial Intelligence (AI) आधारित इंजीनियरिंग और डिजिटल समाधान पर तेजी से निवेश कर रही है.जून तिमाही में Tata Elxsi ने ViTEL नाम का GenAI आधारित Material Intelligence Platform और AnaTEL नाम का AI आधारित Software Development Platform लॉन्च किया है. ये दोनों प्लेटफॉर्म मेडिकल टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए तैयार किए गए हैं.
कंपनी का कहना है कि AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्रोडक्ट्स जैसे क्षेत्रों में उसकी रणनीति भविष्य में ग्रोथ को मजबूत करेगी.
Tata Elxsi ने कहा कि कमजोर मांग के माहौल के बावजूद हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज कारोबार में तिमाही दर तिमाही 1.7 फीसदी बढ़त रही. कंपनी के मुताबिक वह इस कारोबार में एआई आधारित, डिजाइन केंद्रित और नियमों के हिसाब से इंजीनियरिंग तरीके पर निवेश कर रही है. साथ ही वो दुनिया की बड़ी AI कंपनियों के साथ साझेदारी भी कर रही है.
आगे क्या है चुनौती?
विश्लेषकों का मानना है कि Tata Elxsi के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके Transportation कारोबार में तेजी लाना होगी. जब तक यूरोप के ऑटो सेक्टर में मांग नहीं सुधरती और हेल्थकेयर ऑर्डर तेजी से नहीं आते, तब तक कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है.हालांकि, लंबी अवधि में AI, बड़े रणनीतिक सौदों और नए ग्राहकों पर कंपनी का फोकस उसके कारोबार को मजबूती दे सकता है.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
जून तिमाही के नतीजे यह दिखाते हैं कि Tata Elxsi की कमाई अभी भी मजबूत है, लेकिन शेयर बाजार केवल मौजूदा प्रदर्शन नहीं बल्कि भविष्य की ग्रोथ और मार्जिन को भी महत्व देता है. फिलहाल ब्रोकरेज हाउस कंपनी के भविष्य को लेकर सतर्क हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर आने वाली तिमाहियों में Transportation कारोबार की रिकवरी और AI निवेश के नतीजों पर रहेगी.
ADVERTISEMENT

