Chandrasekaran की कुर्सी पर संकट? Noel Tata ने खोला मोर्चा, Bombay High Court तक पहुंचा विवाद

• 01:27 PM • 26 Nov 2026

टाटा ट्रस्ट्स चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में हैं. साथ ही 65 करोड़ रुपये के हर्जाने और 18 फीसदी ब्याज की मांग की गई है.

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

दोनों ट्रस्टों ने कुल 65 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है

मांगी गई रकम पर 18 फीसदी सालाना ब्याज भी शामिल है

विवाद कंपनी के आर्टिकल 121 की अलग व्याख्याओं से जुड़ा है

Tata Group में चेयरमैन की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद अब एक बड़े कानूनी टकराव की ओर बढ़ रहा है. Noel Tata की अगुवाई वाले Tata Trusts ने N. Chandrasekaran की Reappointment को चुनौती देने के लिए Bombay High Court में मुकदमा शुरू करने का प्रस्ताव पास किया है. मामला सिर्फ Chandrasekaran के अगले पांच साल के कार्यकाल का नहीं है, बल्कि Tata Sons के बोर्ड में फैसले लेने के अधिकार और कंपनी के आंतरिक नियमों की व्याख्या से भी जुड़ा है.

Read more!

Sir Dorabji Tata Trust और R.D. Tata Trust का आरोप है कि 17 सितंबर को Chandrasekaran को अगले पांच साल के लिए Executive Chairman नियुक्त करने का फैसला Tata Sons के Articles of Association के मुताबिक वैध तरीके से पास नहीं हुआ. दोनों ट्रस्ट इस फैसले को चुनौती देने के साथ भारी हर्जाने की मांग भी कर रहे हैं.

₹65 करोड़ का हर्जाना, 18 फीसदी ब्याज की भी मांग

दोनों ट्रस्टों ने मिलकर ₹65 करोड़ के हर्जाने की मांग की है. इसमें Sir Dorabji Tata Trust की ओर से ₹50 करोड़ और R.D. Tata Trust की ओर से ₹15 करोड़ मांगे गए हैं. इसके अलावा इस रकम पर 18 फीसदी सालाना ब्याज की मांग भी की गई है.

प्रस्तावित मुकदमे Tata Sons और उसके छह डायरेक्टर्स के खिलाफ हैं. इनमें Noel Tata का नाम भी प्रतिवादियों में शामिल है, हालांकि उनके खिलाफ कोई राहत नहीं मांगी गई है.

आखिर किस बात पर फंसा है Reappointment का मामला?

इस पूरे विवाद की जड़ Tata Sons के Articles of Association यानी कंपनी के आंतरिक नियमों का Article 121 है. Tata Trusts की दलील है कि इस नियम के तहत कुछ अहम फैसलों के लिए Trusts की ओर से नियुक्त डायरेक्टर्स का जरूरी समर्थन मिलना अनिवार्य है.

इस विवाद को समझने के लिए 17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में हुई वोटिंग को समझना जरूरी है. उस बैठक में Chandrasekaran की Reappointment के प्रस्ताव पर Tata Trusts की ओर से नियुक्त दोनों डायरेक्टर्स की राय अलग-अलग थी.

  • Noel Tata ने Reappointment का विरोध किया.

  • Venu Srinivasan ने प्रस्ताव का समर्थन किया.

  • वोट बराबर होने पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे Harish Manwani ने Casting Vote का इस्तेमाल किया.

  • इस अतिरिक्त वोट के बाद Chandrasekaran की Reappointment को मंजूरी मिल गई.

यही Casting Vote अब विवाद का सबसे अहम हिस्सा बन गया है.

Casting Vote पर Tata Trusts को क्यों है आपत्ति?

Tata Trusts का तर्क है कि जब Article 121 के तहत जरूरी समर्थन ही नहीं मिला, तो Casting Vote के जरिए उस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, Casting Vote का इस्तेमाल बराबरी की स्थिति में फैसला करने के लिए हो सकता है, लेकिन इससे कंपनी के नियमों में तय की गई अनिवार्य शर्त खत्म नहीं हो जाती.

यानी विवाद इस बात पर है कि क्या बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त वोट उस जरूरी समर्थन की जगह ले सकता है, जिसकी मांग कंपनी के Articles of Association करते हैं. Tata Sons का पक्ष है कि बोर्ड का Reappointment संबंधी प्रस्ताव वैध तरीके से पास हुआ था. इस कानूनी विवाद पर अंतिम फैसला अदालत को करना होगा.

कोर्ट से क्या चाहते हैं दोनों ट्रस्ट?

दोनों ट्रस्टों ने प्रस्तावित मुकदमों में अदालत से चार प्रमुख राहत मांगी हैं.

  1. Reappointment को अवैध घोषित किया जाए: 17 सितंबर को Chandrasekaran की नियुक्ति को मंजूरी देने वाले प्रस्ताव को अमान्य करार दिया जाए.

  2. फैसले पर रोक लगे: Tata Sons को इस Reappointment के आधार पर आगे कार्रवाई करने से रोका जाए.

  3. भविष्य के फैसलों पर स्पष्टता: Article 121 के तहत जरूरी समर्थन के बिना पास किए गए प्रस्तावों को वैध न माना जाए. साथ ही, दोनों Trust-nominated Directors के बीच मतभेद होने पर चेयरमैन के Casting Vote के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए.

  4. हर्जाना दिया जाए: दोनों ट्रस्टों को कुल ₹65 करोड़ और उस पर 18 फीसदी सालाना ब्याज मिले.

30 नवंबर की बोर्ड मीटिंग से पहले Noel Tata की नई चिट्ठी

इस कानूनी लड़ाई के बीच 30 नवंबर को होने वाली Tata Sons की बोर्ड मीटिंग भी अहम हो गई है. Noel Tata ने बैठक से पहले कंपनी के सेक्रेटरी को चार पन्नों की चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने बोर्ड मीटिंग के एजेंडे पर सवाल उठाए हैं.

Noel Tata का कहना है कि कंपनी के Articles of Association के तहत डायरेक्टर्स की ओर से उठाए गए मुद्दों पर दूसरे प्रस्तावों से पहले चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने अपने पुराने पत्र में उठाए गए सवालों को भी दोबारा सामने रखा है.

इससे साफ है कि विवाद अब सिर्फ एक Reappointment के फैसले तक सीमित नहीं है. Noel Tata की आपत्ति बोर्ड में फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर भी है.

Tata Sons के भविष्य पर क्या पड़ सकता है असर?

इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि Tata Sons में बोर्ड और Tata Trusts के अधिकारों की सीमा क्या होगी. अगर अदालत Tata Trusts की दलीलों को स्वीकार करती है, तो इसका असर सिर्फ Chandrasekaran की Reappointment पर नहीं पड़ेगा, बल्कि कंपनी में भविष्य के कई बड़े फैसलों की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है.

फिलहाल दोनों ट्रस्टों का प्रस्ताव अदालत में कानूनी चुनौती शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अब सबकी नजर Bombay High Court से मिलने वाली राहत और 30 नवंबर की बोर्ड मीटिंग पर रहेगी. Tata Group की यह लड़ाई आने वाले दिनों में किस दिशा में जाती है, यह अदालत के रुख और बोर्ड के फैसलों से साफ होगा.