IT कंपनी Tech Mahindra ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है, जबकि EBIT में सालाना आधार पर 53 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. कंपनी के नए Deal Wins भी लगातार तीसरी तिमाही 1 अरब डॉलर के पार रहे. इसके अलावा, कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर यानी Attrition में भी सुधार हुआ है.
ADVERTISEMENT
मुनाफे और आय के बड़े आंकड़े
Tech Mahindra का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 1,465.1 करोड़ रुपये हो गया. मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,353.8 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर करीब 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. हालांकि, कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से कम रहा. बाज़ार को 1,596 करोड़ मुनाफे की उम्मीद थी. Tech Mahindra का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 17.7 फीसदी बढ़कर 15,711.9 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में ये 13,351.2 करोड़ रुपये था.मार्च तिमाही के मुकाबले भी रेवेन्यू में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई डॉलर में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.1 फीसदी और तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 1.66 अरब डॉलर हो गया
Constant Currency में भी रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.6 फीसदी और तिमाही आधार पर 2.6 फीसदी बढ़ा
EBIT में 53% से ज्यादा का उछाल
कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सबसे बड़ा सुधार EBIT में देखने को मिला.Tech Mahindra का EBIT सालाना आधार पर 53.3 फीसदी बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,477 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही के 2,084 करोड़ रुपये के मुकाबले EBIT में तिमाही आधार पर 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. EBIT मार्जिन भी बढ़कर 14.4 फीसदी हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह करीब 11.1 फीसदी और मार्च तिमाही में 13.8 फीसदी था. यानी कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी के साथ-साथ मुनाफे की क्षमता यानी Profitability में भी सुधार हुआ है.
IT और BPS कारोबार में Double-Digit Growth
Tech Mahindra के IT Services कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.6 फीसदी बढ़कर 13,245 करोड़ रुपये हो गया. इस सेगमेंट का मुनाफा करीब 39.9 फीसदी बढ़कर 2,903 करोड़ रुपये रहा.वहीं Business Process Services यानी BPS कारोबार का रेवेन्यू 18.2 फीसदी बढ़कर 2,466.9 करोड़ रुपये हो गया. इस सेगमेंट का मुनाफा भी 30.4 फीसदी बढ़कर 437.6 करोड़ रुपये रहा.
Deal Wins लगातार तीसरी तिमाही 1 अरब डॉलर के पार
Tech Mahindra के लिए सबसे सकारात्मक संकेत उसके नए Deal Wins से मिला है.कंपनी ने जून तिमाही में 1.08 अरब डॉलर के नए Deal Wins दर्ज किए. इसमें सालाना आधार पर 33.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के Deal Wins लगातार तीसरी तिमाही 1 अरब डॉलर के पार रहे हैं. 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा का सालाना रेवेन्यू देने वाले ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 33 हो गई है. पिछले साल यह संख्या 26 थी. वहीं, 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा सालाना रेवेन्यू देने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है.
Europe सबसे तेज बढ़ने वाला बाजार
- Europe Revenue: 12.1% बढ़ा
- Americas Revenue: 4.8% बढ़ा
- Rest of World Revenue: 2.5% बढ़ा
कंपनी के MD मोहित जोशी ने कहा कि मुनाफे में बढ़त और लगातार तीन तिमाहियों तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा के नए सौदे मिलना कारोबार की मजबूती दिखाता है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ रिश्ते और मजबूत हुए हैं और 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा कारोबार देने वाले ग्राहकों की संख्या 7 बढ़ी है. उनके मुताबिक सभी कारोबार हिस्सों में सालाना आधार पर बढ़त दर्ज की गई.
Attrition में सुधार, लेकिन कर्मचारियों की संख्या घटी
कंपनी में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर यानी Attrition में सुधार हुआ है.पिछले 12 महीनों के आधार पर Attrition Rate घटकर 11.8 फीसदी रह गई. एक साल पहले यह 12.6 फीसदी थी. हालांकि, कंपनी का कुल Headcount तिमाही आधार पर 863 कर्मचारियों की कमी के साथ 1,46,760 रह गया. IT Workforce भी 688 कर्मचारियों की कमी के साथ 74,689 रह गया.
कुल मिलाकर, टेक महिंद्रा ने पहली तिमाही में मुनाफे, आय और नए सौदों के मोर्चे पर मजबूत बढ़त दिखाई है. कारोबार के बड़े हिस्सों में सुधार और प्रबंधन की सकारात्मक टिप्पणी से यह साफ है कि कंपनी फिलहाल बढ़त की रफ्तार बनाए रखने की कोशिश में है.
ADVERTISEMENT

