Tira पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का ब्यूटी ब्रांड Dr.Melaxin, अब भारत में मिलेंगे साइंस-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स

न्यूज तक डेस्क

• 07:34 PM • 21 Jul 2026

टीरा ने दक्षिण कोरिया के स्किनकेयर ब्रांड डॉ मेलाक्सिन को भारत में लॉन्च किया है. इसकी पील शॉट रेंज पिग्मेंटेशन, पोर्स और स्किन टेक्सचर पर फोकस करती है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Tira पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड Dr. Melaxin

Peel Shot रेंज के साथ भारत में हुई एंट्री

साइंस-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स अब भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध

रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira ने दक्षिण कोरिया के तेजी से लोकप्रिय हो रहे स्किनकेयर ब्रांड Dr.Melaxin को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह ब्रांड फिलहाल Tira की वेबसाइट, ऐप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगा.

Read more!

Dr.Melaxin में क्या खास?

Dr.Melaxin एक कोरियन ब्यूटी ब्रांड है, जो साइंस-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है.कंपनी का दावा है कि इसके प्रोडक्ट्स खासतौर पर त्वचा की रंगत, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. कंपनी का फोकस "Slow Aging" यानी त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने वाले स्किनकेयर सॉल्यूशंस पर है.

भारत में कौन-सा प्रोडक्ट होगा लॉन्च?

भारत में कंपनी अपने सबसे लोकप्रिय Peel Shot रेंज के साथ एंट्री कर रही है. यह एक हल्का एक्सफोलिएटिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जिसमें राइस-बेस्ड AHA, BHA, Pentavitin और राइस वॉटर जैसे तत्व शामिल हैं.कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट डेड स्किन हटाने, पोर्स को साफ करने और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है.

दुनिया में तेजी से बढ़ रही है लोकप्रियता

Dr.Melaxin पहले ही अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे बाजारों में अपनी मौजूदगी बना चुका है. कंपनी का दावा है कि यह अमेरिका और ब्रिटेन में TikTok Shop पर नंबर-1 कोरियन ब्यूटी ब्रांड बन चुका है. इसके सभी प्रोडक्ट्स Cruelty-Free, Dermatologist-Tested हैं और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बताए गए हैं.

भारत को क्यों चुना?

कंपनी का मानना है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ब्यूटी मार्केट्स में से एक है. यहां के ग्राहक अब ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चाहते हैं जो सिर्फ दावे न करें, बल्कि वैज्ञानिक आधार पर बेहतर नतीजे भी दें. Dr.Melaxin का कहना है कि उसके प्रोडक्ट्स भारतीय ग्राहकों की आम समस्याओं जैसे पिग्मेंटेशन, असमान स्किन टोन और त्वचा की मजबूती की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

Tira ने क्या कहा?

Tira का कहना है कि Dr.Melaxin को भारत में लॉन्च करने का मकसद ग्राहकों को दुनिया के भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस ब्यूटी ब्रांड्स तक आसान पहुंच देना है. कंपनी लगातार अपने पोर्टफोलियो में ऐसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जोड़ रही है, जो आधुनिक और साइंस-बेस्ड ब्यूटी सॉल्यूशंस पेश करते हैं.