सस्ता Recharge आया तो Data महंगा कर देंगी कंपनियां? TRAI के नए नियम से बढ़ी टेंशन ?

चिराग ठाकुर

• 03:16 PM • 26 Sep 2026

ट्राई के नए नियम 21 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इससे बिना डेटा वाले कॉल और एसएमएस प्लान अलग मिलेंगे, लेकिन आगे डेटा रिचार्ज महंगे होने की आशंका भी बनी है.

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

TRAI के नए नियम 21 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे

कंपनियों को बिना डेटा वाले Call और SMS रिचार्ज देना होगा

Morgan Stanley ने एंट्री स्तर के प्लान पर सबसे ज्यादा असर बताया

TRAI के नए नियमों के बाद मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प खुलने वाला है. अब जिन लोगों को मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है, उन्हें Calling और SMS के लिए Data वाला प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इस फैसले का दूसरा पहलू भी है. अगर बड़ी संख्या में ग्राहक सस्ते Voice-SMS-only प्लान की तरफ जाते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है. ऐसे में कंपनियां दूसरे रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाने का रास्ता अपनाती हैं या नहीं, इस पर भी नजर रहेगी.

Read more!

21 अक्टूबर से मिलेंगे Voice-SMS-only रिचार्ज

TRAI के नए नियम 21 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इसके तहत Jio, Airtel और Vodafone Idea को ऐसे Special Tariff Vouchers उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें Voice Calling और SMS की सुविधा होगी, लेकिन Mobile Data शामिल नहीं होगा.

इन प्लान में अलग-अलग वैलिडिटी के विकल्प भी देने होंगे. नियमों के मुताबिक कम से कम एक ऐसा विकल्प होना चाहिए, जिसे हर महीने तय तारीख पर रिन्यू किया जा सके. इसके अलावा लंबी वैलिडिटी वाला Voice-SMS-only प्लान भी उपलब्ध कराना होगा.

यानी जिन ग्राहकों का मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रूप से Calling और SMS तक सीमित है, उनके लिए रिचार्ज का एक अलग विकल्प तैयार होगा.

ग्राहकों को क्या फायदा?

  • Data की जरूरत नहीं होने पर Data के पैसे देने से बचने का विकल्प.
  • Calling और SMS के लिए अलग रिचार्ज चुनने की सुविधा.
  • अलग-अलग वैलिडिटी के विकल्प उपलब्ध होंगे.
  • लंबे समय के लिए भी Voice-SMS-only प्लान लिया जा सकेगा.

असली असर Entry-level रिचार्ज पर पड़ सकता है

यहीं से टेलीकॉम कंपनियों की कमाई का गणित दिलचस्प हो जाता है. Morgan Stanley ने करीब ₹199 वाले Entry-level प्लान को उदाहरण के तौर पर लिया है. ऐसे प्लान में Calling के साथ Data भी मिलता है. अगर किसी ग्राहक को Data की जरूरत नहीं है, तो वह इसी के मुकाबले सस्ता Voice-SMS-only प्लान चुन सकता है.

Morgan Stanley के अनुमान के मुताबिक, अगर Voice-SMS-only प्लान मौजूदा Entry-level रिचार्ज से करीब 15-20 फीसदी सस्ता रहता है, तो कुछ ग्राहक इसकी तरफ शिफ्ट हो सकते हैं.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि इस तरह के ग्राहकों में 25-30 फीसदी तक बदलाव होने पर भी टेलीकॉम कंपनियों के Wireless Revenue पर असर 1 फीसदी से कम रह सकता है.

फिर कंपनियां कमाई की भरपाई कैसे करेंगी?

यही इस पूरे बदलाव का सबसे अहम सवाल है. अगर कुछ ग्राहक सस्ते Voice-only प्लान पर चले जाते हैं, तो कंपनियों के Revenue पर दबाव आ सकता है. ऐसे में Morgan Stanley ने एक संभावित रास्ते की ओर इशारा किया है.

कंपनियां Entry-level Data Plans की कीमत बढ़ा सकती हैं या व्यापक स्तर पर Tariff Hike का विकल्प अपना सकती हैं.

हालांकि, यहां एक बात साफ समझना जरूरी है. Jio, Airtel या Vi ने फिलहाल Data Plans महंगे करने का कोई ऐलान नहीं किया है. यह Morgan Stanley का संभावित परिदृश्य है, घोषित Price Hike नहीं.

Jio, Airtel और Vi क्यों कर रही थीं विरोध?

तीनों बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI के consultation के दौरान Voice-only व्यवस्था को लेकर आपत्तियां जताई थीं.

  • Jio: कंपनी ने 4G और 5G नेटवर्क के संदर्भ में Voice-only प्लान और Spam/Fraud Calls को लेकर चिंता जताई.
  • Vi: कंपनी ने कहा कि Smartphone में Background Data इस्तेमाल होने पर बिना Data वाले प्लान में भी ग्राहक को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है.
  • Airtel: कंपनी ने चिंता जताई कि ऐसे प्लान Mobile Internet से बाहर रहने वाले ग्राहकों का एक वर्ग तैयार कर सकते हैं.

अब ग्राहकों की नजर सिर्फ Voice Plan पर नहीं होगी

इस पूरे बदलाव में Data की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों को एक नया विकल्प जरूर मिलेगा. लेकिन Data इस्तेमाल करने वालों के लिए तस्वीर आने वाले समय में साफ होगी.

अब नजर दो चीजों पर रहेगी. पहला, Jio, Airtel और Vi अपने Voice-SMS-only प्लान की कीमत कितनी रखते हैं. दूसरा, क्या इन प्लान के आने के बाद Data वाले रिचार्ज की कीमतों में कोई बदलाव होता है.

क्योंकि अगर एक तरफ कुछ ग्राहकों के लिए रिचार्ज सस्ता होता है और दूसरी तरफ कंपनियां दूसरे प्लान महंगे करती हैं, तो मोबाइल टैरिफ का पूरा गणित बदल सकता है.