UBS का दमदार प्रदर्शन: दूसरी तिमाही में कमाया $2.8 अरब का मुनाफा, क्रेडिट सुइस के विलय से मिली मजबूती

संदीप शर्मा

• 05:50 PM • 29 Jul 2026

यूबीएस ने जून 2026 तिमाही में 2.8 अरब डॉलर शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. बैंक की निवेशित संपत्ति 7.3 ट्रिलियन डॉलर पहुंची और क्रेडिट सुइस इंटीग्रेशन आखिरी चरण में है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

बैंक ने Q2 2026 में $2.8 अरब का बड़ा मुनाफा दर्ज किया

इंटीग्रेशन से 1.1 अरब डॉलर और बचे, कुल बचत 12.6 अरब पहुंची

ग्राहकों की निवेशित संपत्ति $7.3 ट्रिलियन, अब तक सबसे ऊंचा स्तर

दुनिया के प्रमुख वित्तीय संस्थानों में से एक UBS Group ने साल 2026 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. Credit Suisse के ऐतिहासिक अधिग्रहण के लगभग तीन साल बाद बैंक ने जबरदस्त मुनाफा और वित्तीय मजबूती दर्ज की है.

Read more!

कैसे रहे Q2 नतीजे?

  • Net Profit: दूसरी तिमाही में बैंक को $2.8 अरब का शुद्ध मुनाफा हुआ. वर्ष 2026 की पहली छमाही में कुल मुनाफा $5.8 अरब था
  • Profit Before Tax: PBT $3.6 अरब रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 45% ज्यादा है
  • कुल संपत्ति: बैंक के पास ग्राहकों की कुल निवेशित संपत्ति बढ़कर $7.3 ट्रिलियन के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है
  • लागत घटी: क्रेडिट सुइस के मर्जर के बाद Q2 में $1.1 अरब अतिरिक्त बचाए, जिससे कुल लागत बचत $12.6 अरब तक पहुंच गई है

UBS ग्रुप के CEO सर्जियो पी. एरमोटी ने कहा है तीन साल पहले जब हमने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण किया था, तब ये कोई मुफ़्त में मिला उपहार नहीं था, बल्कि एक लक्ष्य था जिसे हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता थी. रास्ता आसान नहीं था, लेकिन अब हमारी मेहनत रंग ला रही है और शेयरधारकों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है

अलग-अलग कारोबार का हाल

ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट में PBT 1.883 अरब अमेरिकी डॉलर रहा और समायोजित आधार पर 1.997 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. इस कारोबार की Adjusted Income 14 प्रतिशत बढ़कर 6.997 अरब अमेरिकी डॉलर रही. पर्सनल और कॉरपोरेट बैंकिंग में टैक्स से पहले मुनाफा 676 मिलियन स्विस फ्रैंक रहा. समायोजित आमदनी 1.741 अरब स्विस फ्रैंक रही, जो 3 प्रतिशत बढ़ी. एसेट मैनेजमेंट कारोबास से मुनाफा 214 मिलियन अमेरिकी डॉलर और समायोजित आधार पर 237 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा. इस कारोबार में 6.3 अरब अमेरिकी डॉलर की नई शुद्ध रकम आई. इन्वेस्टमेंट बैंक में कर से पहले मुनाफा 1.15 अरब अमेरिकी डॉलर और समायोजित आधार पर 1.162 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. इसकी समायोजित आमदनी 31 प्रतिशत बढ़कर 3.701 अरब अमेरिकी डॉलर रही.

AI और नई टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

UBS तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है: बैंक के पास वर्तमान में 560 से ज्यादा लाइव AI उपयोग के मामले हैं.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 'Oxford-UBS Centre for Applied AI' की शुरुआत की गई है. लगभग 18,000 डेवलपर्स अब कोडिंग और टेस्टिंग में AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे काम की रफ्तार काफी बढ़ गई है.

आगे का अनुमान

UBS ने कहा कि तीसरी तिमाही में बाजार की हालत कुल मिलाकर सहायक बनी हुई है और ग्राहक भागीदारी भी ठीक है. साथ ही बैंक ने माना कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम, ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. उसके मुताबिक इससे व्यापक अर्थव्यवस्था की स्थिति, बाजार की उठापटक और निवेशकों के रुख पर असर पड़ सकता है.