Share Bazar Pre-Market: मिडिल ईस्ट में तनाव और HDFC Bank की बड़ी खबर, जानिए आज कैसा रहेगा शेयर बाजार का रुख

रजत देवगन

• 08:45 AM • 31 Aug 2026

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के आसार हैं. इसके अलावा, HDFC Bank के CEO के इस्तीफे और MSCI रीबैलेंसिंग की खबरों से बाजार में उठापटक बनी रहेगी.

Share Market Pre update
Share Market Pre update
Google CTA

Share Bazar Pre-Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (31 अगस्त 2026, सोमवार) भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. GIFT Nifty में 104 अंकों की बड़ी गिरावट दिख रही है, जिससे भारतीय बाजार की शुरुआत लाल निशान में होने के साफ संकेत मिल रहे हैं.

Read more!

आज बाजार खुलने से पहले जानिए सभी मुख्य खबरें और ग्लोबल संकेत:

ग्लोबल संकेत: अमेरिकी हमले से बिगड़ा सेंटिमेंट, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली

अमेरिका-ईरान तनाव: लगभग 1 महीने बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर एयर स्ट्राइक की है. जवाब में ईरान के IRGC ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इस तनाव से होर्मुज की खाड़ी में सप्लाई रुकने का डर है.

कच्चा तेल (Crude Oil): अमेरिका-ईरान जंग के खतरे से ब्रेंट क्रूड 2.8% चढ़कर $90.5 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.

एशियाई और अमेरिकी बाजार: एशियाई बाजारों में आज भारी गिरावट है (जापान का Nikkei -1.84%, कोरिया का Kospi -2.28%). बीते सत्र में अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

ब्याज दरों का डर: जैक्सन होल सम्मेलन में अमेरिकी फेड चेयरमैन के सख्त रुख और केविन वॉर्श के बयान के बाद सितंबर में अमेरिकी ब्याज दरें बढ़ने की संभावना 35% से बढ़कर 57% हो गई है. 10-वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.71% पर आ गई है.

Corporate Update: HDFC Bank में बड़ा बदलाव

देश के सबसे बड़े निजी बैंक, HDFC Bank के CEO शशिधर जगदीशन ने इस्तीफा दे दिया है. वे 26 अक्टूबर को रिटायर होंगे और उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है. बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, शुक्रवार को HDFC Bank का ADR 2.76% की मजबूती के साथ बंद हुआ था.

आज की बड़ी खबरें और ट्रिगर्स (Triggers)

  • Q1 जीडीपी डेटा: आज भारत के पहली तिमाही (Q1) के GDP आंकड़े जारी होने हैं.
  • MSCI Rebalancing: CAS लागू होने के बाद आज पहली MSCI रीबैलेंसिंग हो रही है.
  • इनकी होगी एंट्री (MSCI Standard Index): Laurus Labs, Lenskart Solutions, Adani Energy Solutions, और Billionbrains Garage Ventures.
  • ये होंगे बाहर: Balkrishna Industries, SBI Card, और Astral.

आज की Listing: Augmont Enterprises

आज Augmont Enterprises Limited की बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। ₹825 करोड़ का यह आईपीओ कुल 111.18 गुना भरकर बंद हुआ था। इसका इश्यू प्राइस ₹788 प्रति शेयर तय किया गया है।

खबरों वाले शेयर (Stocks in News)

  • SBI: एनएसई (NSE) में अपनी 1% तक की हिस्सेदारी OFS (Offer for Sale) के जरिए बेचने की तैयारी में है.
  • Sterlite Tech: कंपनी को एक बड़े हाइपरस्केलर से $288 मिलियन का लंबा कॉन्ट्रैक्ट मिला है.
  • Ola Electric: S1Z स्कूटर की बुकिंग ₹79,999 में शुरू कर दी है। साथ ही, PLI स्कीम के तहत ₹95.8 करोड़ हासिल किए हैं.
  • Hero MotoCorp: एथर एनर्जी (Ather Energy) के 1.19 करोड़ शेयर ₹1,758 करोड़ में खरीदे.
  • IGL: दिल्ली-NCR में सीएनजी (CNG) की कीमतों में ₹3.89 प्रति किग्रा की बढ़ोतरी की है.
  • Ashoka Buildcon & KNR Constructions: अशोका बिल्डकॉन को RVNL से ₹602 करोड़ और केएनआर कंस्ट्रक्शंस को GHMC से ₹158 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
  • Prestige Estates: चेन्नई में ₹1,330 करोड़ की GDV वाला नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया.
  • Avantel: DRDO और रक्षा मंत्रालय से ₹118 करोड़ का ऑर्डर प्राप्त हुआ.
  • Tea Stocks: चाय की नीलामी कीमतों में 17% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

बाजार का नज़रिया:

ग्लोबल तनाव, महंगे कच्चे तेल और HDFC Bank के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के बीच आज भारतीय बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है. लगातार तीसरे हफ्ते निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव रहा है, इसलिए निवेशकों को आज सतर्क रहकर कारोबार करने की सलाह है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपको अपडेट रहने के उद्देश्य से दी गई है. इसमें दी गई सूचना निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.)

ये भी पढ़ें: PPF का गेमचेंजर 15x5x5 फॉर्मूला, सालाना निवेश से कैसे बन सकते हैं करोड़पति ?