Vedanta के Q1 रिजल्ट ने किया सरप्राइज! मुनाफा 72% बढ़ा, कंपनी ने किए कई बड़े ऐलान

संदीप शर्मा

• 03:50 PM • 30 Jul 2026

वेदांता ने पहली तिमाही में मुनाफा, आय और इबिट्डा में तेज बढ़त दर्ज की. कर्ज घटा, उधारी लागत कम हुई और अरुण मिश्रा नए सीईओ बनाए गए.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी की कामकाजी कमाई रिकॉर्ड 8,469 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

तांबा कारोबार छोड़कर इबिट्डा मार्जिन बढ़कर 57 फीसदी दर्ज हुआ

पहली तिमाही में शुद्ध कर्ज 2,223 करोड़ रुपये कम हुआ

मेटल और माइनिंग कंपनी Vedanta ने चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 72% बढ़कर ₹5,473 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹3,185 करोड़ था. वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 54% बढ़कर 24,205 करोड़ रुपए रही, जबकि एक साल पहले यह 15,754 करोड़ रुपए थी.

Read more!

EBITDA ने बनाया नया रिकॉर्ड

जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 98% बढ़कर रिकॉर्ड 8,469 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. कॉपर कारोबार को छोड़कर कंपनी का EBITDA मार्जिन 57% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 985 बेसिस पॉइंट बेहतर है.

कर्ज भी हुआ कम

कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही के दौरान उसका शुद्ध कर्ज 2,223 करोड़ रुपए घटा है. साथ ही कंपनी की औसत उधारी लागत भी घटकर 8.5% सालाना से नीचे आ गई है.

नए CEO की नियुक्ति

नतीजों के साथ कंपनी ने बड़ा प्रबंधन बदलाव भी किया है. बोर्ड ने अरुण मिश्रा को कंपनी का नया CEO नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2026 से जुलाई 2027 के अंत तक रहेगा.

डीमर्जर से बढ़ी शेयरधारकों की संपत्ति

कंपनी के मुताबिक, इस साल हुए डिमर्जर के बाद अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली तिमाही में 71,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा है. कंपनी का कहना है कि इससे शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएशन हुआ है.

वेदांता के नए अरुण मिश्रा ने कहा कि कंपनी ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है और लगभग सभी कारोबारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

किस सेग्मेंट का कैसा प्रदर्शन?

  • Zinc India ने पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा माइन्ड मेटल प्रोडक्शन किया
  • FACOR ने रिकॉर्ड आयरन ओर उत्पादन और EBITDA दर्ज किया
  • Copper India की पहली तिमाही की बिक्री पिछले 8 वर्षों में सबसे ज्यादा रही
  • Zinc International की Gamsberg परियोजना में उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और Phase-2 इस तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है

शेयर का हाल

नतीजों के बाद Vedanta का शेयर करीब 1% की बढ़त के साथ ₹267 पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर में हल्की बढ़त रही है, जबकि एक महीने में इसमें करीब 5% की गिरावट आई है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.04 लाख करोड़ है.