अब चैट होगी पूरी तरह सीक्रेट, WhatsApp लाया नया फीचर, मैसेज खुद हो जाएगा डिलीट

WhatsApp एक नया ‘After Reading’ फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएगा. यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है. इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पहले से ज्यादा मजबूत होगी. जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लाने की तैयारी में है. इस फीचर के जरिए अब सीक्रेट मैसेज भेजना और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. खास बात यह है कि मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा, यानी कोई भी चैट रिकॉर्ड में नहीं बचेगी.

Read more!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर को अभी बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है. WhatsApp के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इसकी जानकारी दी है. बताया गया है कि यह फीचर Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है.

After Reading फीचर क्या है?

अब तक WhatsApp में Disappearing Messages फीचर मौजूद था, जिसमें यूजर्स को मैसेज डिलीट होने के लिए समय सीमा तय करनी होती थी. यह समय 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन तक हो सकता था.

लेकिन नए After Reading फीचर में समय सेट करने की जरूरत नहीं होगी. जैसे ही सामने वाला यूजर मैसेज पढ़ेगा, वह अपने आप डिलीट हो जाएगा. यानी यह फीचर पूरी तरह इंस्टेंट और ज्यादा प्राइवेट होगा.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

इसे एक उदाहरण से समझते हैं. अगर आप किसी को कोई बेहद निजी जानकारी या पासवर्ड भेज रहे हैं और चाहते हैं कि वह सिर्फ एक बार देखा जाए, तो आप 'आफ्टर रीडिंग' विकल्प चुनकर मैसेज भेज सकते हैं. जैसे ही रिसीवर उस मैसेज को ओपन करके पढ़ेगा, वह मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा. इससे मैन्युअली डिलीट करने का झंझट खत्म हो जाएगा.

स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

Wabetainfo की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह साफ दिखता है कि ‘After Reading’ ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई देता है. इसके नीचे 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और ऑफ जैसे विकल्प दिए गए हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं.

फिलहाल टेस्टिंग मोड में है फीचर

यह अपडेट अभी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन (Android 2.26.12.2) में देखा गया है. अभी यह कुछ खास बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.
 

    follow google news