Bhupesh Baghel On Agniveer: रायबरेली में कका बघेल ने सुनाई गजब की कहानी, दंग रह गए लोग!

• 05:11 PM • 15 May 2024

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी की अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. रायबरेली में उन्होंने कहानी सुनाते हुए बीजेपी पर खूब निशाना साधा.

Bhupesh baghel
Bhupesh baghel
Google CTA

Bhupesh On Agniveer: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर्यवेक्षक के रूप में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सीट रायबरेली (Rae Bareli Lok Sabha Seat) में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. रायबरेली में वह लोगों से कांग्रेस को वोट देने की भी अपील करते नजर आ रहे हैं. 

Read more!

इसी बीच एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर खूब तंज कसा. साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना पर चुटकी लेते हुए एक कहानी भी सुनाई. इसका वीडियो खुद बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है.

 

अग्निवीर के बारे में 'कका' ने क्या कहा?

भूपेश बघेल ने कहा कि 4 साल में आप भूत पूर्व अग्निवीर कहलाएंगे. 18 साल का आग्निवीर बेटा 22 साल में रिटायर हो जाएगा. उन्होंने  ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद  का हवाला देते हुए कहा कि इन पदों का भी कार्यकाल 5 साल का होता है. लेकिन अग्निविर में 4 साल में रिटायरमेंट? 

'पिता वर्तमान शासकीय सेवक और बेटा रिटायर्ड आग्निवीर'

पूर्व सीएम ने कहा कि यदि पिता सरकारी नौकरी में है और अपने अग्निवीर बेटे की शादी करना चाहता है तो शादी के कार्ड में क्या लिखेगा? रिटायर्ड अग्निवीर! उन्होंने कहा कि पिता वर्तमान शासकीय सेवक और बेटा रिटायर्ड आग्निवीर. बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार नौजवान और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.