अनुसूचित जनजाति के लिए कांग्रेस ने किया काम, बीजेपी ने उन्हें लूटा: CM भूपेश बघेल

ChhattisgarhTak

• 02:38 PM • 30 Jul 2023

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के कल्याण के मुद्दे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. इसके साथ ही…

अनुसूचित जनजाति के लिए कांग्रेस ने किया काम, बीजेपी ने उन्हें लूटा: CM भूपेश बघेल
अनुसूचित जनजाति के लिए कांग्रेस ने किया काम, बीजेपी ने उन्हें लूटा: CM भूपेश बघेल
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के कल्याण के मुद्दे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. इसके साथ ही सीएम ने किसानों को MSP नहीं देने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने रविवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों के सवाल के जवाब दिए.

Read more!

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, ‘पेट्रोल-डीजल और खाद की बढ़ती कीमतों की वजह से एक तरफ किसानों की कृषि लागत लगातार बढ़ी है. सैकड़ों किसानों की मौत हुई. हरियाणा खट्टर सरकार में भी सुरजमुखी किसानों को आंदोलन करना पड़ा. किसानों को बीजेपी की सरकार MSP नहीं दे पा रही है. क्या सिर्फ 6000 रुपये देने से आय दोगुनी होगी?’

अनुसूचित जनजाति के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी, अनुसूचित जनजाति के मुद्दे पर भी बीजेपी को खूब घेरा. सीएम ने कहा, ‘पिछली सरकार में अनुसूचित जनजाति का अधिकार आपने छीना है. छत्तीसगढ़ में लाखों एकड़ जमीन आदिवासियों से छीनकर आपने कॉर्पोरेट मित्रों को दी हैं. कांग्रेस की सरकार ने जमीन का पट्टा दिया, उनके अधिकार के लिए कानून बनाए. कांग्रेस सरकार ने हमेशा आदिवासी हितों को लेकर काम किया है. बीजेपी ने उन्हें लूटने का काम किया है.’