विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, दीपक बैज को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सांसद दीपक बैज को अपनी…

NewsTak

ChhattisgarhTak

follow google news

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सांसद दीपक बैज को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

Read more!

 

पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

बस्तर से लोकसभा सदस्य बैज ने मोहन मरकाम का स्थान लिया है।

 

छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है।

    follow google news