प्यार में जीने-मरने की कसमें खाते हुए कई मामले आपने देखे ही होंगे, लेकिन सोचिए अगर वहीं प्यार जानलेवा हो जाए फिर क्या? दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिले एक युवक-युवती के बीच प्यार होता है, लेकिन इस प्यार का अंत बेहद खौफनाक हुआ है. ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी जान ले ली. मामले का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक लव-स्टोरी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
मामला बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है. बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले रोशनी सूर्यवंशी(22) और कामता प्रसाद सूर्यवंशी(25) की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और सिलसिला जारी रहा. यहीं बातचीत प्यार में बदल गई और फिर शुरू हुई अलग ही कहानी.
कामता ने बनाई दूरी तो रोशनी को लगा बुरा
रोशनी कामता से बेहद मोहब्बत करने लगी थी और वह इसे जी-जान से चाहने लगी थी. लेकिन इसी बीच कामता का व्यवहार बदल गया और वह रोशनी से दूरी बनाने लगा, जो कि रोशनी को खटकने लगा. धीरे-धीरे दूरी बनाते हुए कामता ने रोशनी से बात बंद करने के साथ-साथ, कॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ब्लॉक कर दिया. इससे रोशनी को काफी परेशानी रहने लगी और उसे लगा की कामता किसी दूसरी लड़की के साथ दोस्ती कर रहा है.
चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
इन्हीं बातों और शक ने रोशनी के मन में घर कर लिया था. मंगलवार की सुबह रोशनी चाकू लेकर कामका के घर पहुंची. यहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसने कि देखते-देखते ही विवाद का रूप ले लिया. रोशनी के मन में पहले से ही शक था और मौजूदा वक्त में चल रहे बहसबाजी से उसने आपा खोपा किया और कामता के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. चाकू लगते ही कामता गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर गया. गंभीर रूप से घायल कामता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.
हाई-प्रोफाइल हो गया मामला
यह मामला तब हाई-प्रोफाइल हो गया जब कामता प्रसाद सूर्यवंशी की फैमिला का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भाजा था. जैसे ही इस पूरे घटना क्रम की जानकारी पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी.
रोशनी गिरफ्तार, जांच जारी
वहीं पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशनी सूर्यवंशी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि रोशनी बॉयफ्रेंड को मारने के लिए ही चाकू लाई थी. पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और साथ ही CDR(कॉल डिटेल्स) और सोशल मीडिया चैट खंगाल रही है.
यह खबर भी पढ़ें: पति को पत्नी का रील बनाना नहीं था पंसद, रोज होते थे झगड़े, तंग आकर दो बच्चों की मां ने उठा लिया बड़ा कदम
ADVERTISEMENT

