छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की बनाई समिति, कुमारी सैलजा करेंगी अध्यक्षता, देखें पूरी लिस्ट

ChhattisgarhTak

• 06:53 AM • 18 Aug 2023

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा (Chhattisgarh BJP)  ने जहां अपने उम्मीदवारों के नामों की…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा (Chhattisgarh BJP)  ने जहां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, तो वहीं अब कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्ष महासचिव कुमारी सैलजा (Kumari Selja) होंगी. जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singhdeo) इसके सदस्यों में शामिल हैं.

Read more!

पार्टी के एक बयान के अनुसार, “कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.”

ये रहेंगे सदस्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम, अनिला भेंड़िया, जय सिंह अग्रवाल, धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा पैनल के अन्य सदस्य हैं.

इनको भी मिली जिम्मेदारी

सप्तगिरी शंकर उलाका, चंदन यादव और विजय जांगिड़ महत्वपूर्ण समिति के पदेन सदस्य हैं. विशेष आमंत्रित सदस्यों में विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के प्रमुख शामिल हैं.

कब होंगे चुनाव?

बता दें कि पांच राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है. लिहाजा कांग्रेस राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है. सीएम बघेल से लेकर दीपक बैज तक 75 पार का नारा दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में होगी बघेल बनाम बघेल की जंग? जानें बीजेपी का पूरा प्लान