CG Lok Sabha Election: ‘मोदी की गारंटी’ के सामने क्या है कांग्रेस का प्लान? यहां समझें

अक्षय दुबे 'साथी'

• 02:31 PM • 10 Jan 2024

Chhattisgarh Lok Sabha Election- छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार (BJP) ने एक और ‘मोदी की गारंटी’ पूरी करने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Lok Sabha Election- छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार (BJP) ने एक और ‘मोदी की गारंटी’ पूरी करने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने बुधवार को कहा कि किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी होगी. सीएम के इस ऐलान के बाद अब कांग्रेस (Congress) के हाथ से एक बड़ा मुद्दा फिसलता दिखाई दे रहा है. बता दें कि कांग्रेस 3100 रुपए को लेकर बीजेपी के खिलाफ लगातार हमलावर थी. आगामी लोकसभा चुनाव के पहले सबसे पुरानी पार्टी इस मसले को जोर-शोर से उठा रही थी.

Read more!

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में कहा है, “मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसानों के लिए बड़ी घोषणा. किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से  होगी धान खरीदी, समर्थन मूल्य के अलावा अंतर की राशि किसानों को मिलेगी एकमुश्त.”

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी चालू है. वहीं किसान धान की कीमत को लेकर इंतजार कर रहे थे. दरअसल, बीजेपी ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रूपए में धान खरीदने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था.

बीजेपी ने सरकार बनने के बाद 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने के लिए आदेश तो जारी कर दिया था, लेकिन 3100 रुपए को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ था. इस लेटलतीफी को लेकर कांग्रेस भी लगातार साय सरकार को घेर रही थी. वहीं किसान भी असमंजस की स्थिति में थे.

क्या करेगी कांग्रेस?

पीसीसी प्रमुख दीपक बैज धान खरीदी को लेकर सीएम साय को चिट्ठी भी लिख चुके थे. मंगलवार को भी उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बीजेपी को घेरते हुए कहा था, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने ही हमने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्ज माफी और धान के ₹2500 समर्थन मूल्य की घोषणा की, लेकिन धान खरीदी का अंतिम दौर आने के बाद भी अब तक भाजपा सरकार ने ₹3100 में खरीदी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है, इस वजह से किसानों में भारी हताशा और आक्रोश है.”

लेकिन अब साय सरकार के ताजा ऐलान के बाद कांग्रेस का अगला रूख क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा.

देखें खास चर्चा- मोदी की गारंटी के आगे क्या है कांग्रेस का प्लान?

किसानों और आदिवासियों के मुद्दे को कांग्रेस इस बार प्रमुखता से उठाती हुई नजर आ रही है. लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के सामने कौन-कौन से मुद्दे कारगर होंगे यह वक्त ही बताएगा. देखें इस पर खास चर्चा. (यहां क्लिक करें).

इसे भी पढ़ें- नक्सल, हसदेव, आदिवासी, किसान… जब 5 मुद्दों को लेकर सीएम साय पर भड़के बैज