CGPSC EXAM: सीएम बघेल ने किए दो बड़े ऐलान, अब होंगे ये बदलाव

ChhattisgarhTak

02 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 2 2023 6:04 AM)

CGPSC Exam- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों (CGPSC Aspirants) के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दो…

NewsTak
Google CTA

CGPSC Exam- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों (CGPSC Aspirants) के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दो बड़े ऐलान किए हैं. अब सीजीपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की मांग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं, उन्हें भी कम किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन फैसलों से युवाओं को अवगत कराया.

Read more!

सीजीपीएससी परीक्षाओं को लेकर हुए दो बड़े बदलावों को लेकर सीएम बघेल ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने बताया, “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही वर्ग वार कट ऑफ सूची भी जारी की जाएगी. लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू के अंकों को कम किया जाएगा यह दोनों महत्वपूर्ण घोषणाएं आज मैंने #BhetMulakatWithYouth के दौरान बिलासपुर में की हैं.”

बता दें कि प्रदेश में विघानसभा के चुनाव बेहद करीब हैं और सीएम बघेल लगातार  युवाओं से भेंट मुलाकात कर रहे हैं. बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर बघेल ने ट्वीट किया कि आज प्रदेश की युवा शक्ति के साथ सार्थक संवाद हुआ. सरकार पर युवाओं का ‘भरोसा’ लगातार जारी है. युवा साथियों ने कई सुझाव दिए, कुछ की तुरंत घोषणा भी कर दी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब रुकेगा नहीं. प्रदेश के युवा साथी भी इस संकल्प के साथ तैयार हैं.

उन्होंने युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा,  “सबसे पहले रायपुर संभाग के युवाओं से मिला और आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से मिलने आया हूं. राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं. हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है. 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है. 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.”