नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या, मतदान से पहले नक्सलियों की बड़ी वारदात

धर्मेन्द्र महापात्र

04 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 4 2023 2:40 PM)

Chhattisgarh BJP leader murdered- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को कथित तौर पर नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या कर…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh BJP leader murdered- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को कथित तौर पर नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की निंदा की है.

Read more!

पुलिस ने जानकारी दी है कि भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के विधानसभा संयोजक रतन दुबे की कौशलनगर गांव के बाजार में एक तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी गई.

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

 

ओम माथुर ने जताया शोक

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बीजेपी नेता ओम माथुर ने एक्स पर एक संदेश में कहा, ” भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व ज़िला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूं , इस कायरतापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है.

 

भाजपा लगाती रही है टारगेट किलिंग का आरोप

यह घटना विपक्षी भाजपा द्वारा चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं की “टारगेट किलिंग” के आरोपों के बीच हुई है.

20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सरखेड़ा गांव में संदिग्ध माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

नारायणपुर उन 20 विधानसभा सीटों में से एक है, जिन पर 7 नवंबर को मतदान होगा. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की रैली से पहले कांकेर में नक्सलियों की बड़ी वारदात, तीन ग्रामीणों की कर दी हत्या