भाजपा के ‘घमंडिया’ वाले बयान पर बघेल का पलटवार, बताया इसका मतलब

ChhattisgarhTak

• 10:28 AM • 16 Aug 2023

CM Baghel on Ghamandia Statement- विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A)  के खिलाफ भाजपा (BJP) लगातार हमलावर है. पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने इसे ‘घमंडिया गठबंधन’…

NewsTak
Google CTA

CM Baghel on Ghamandia Statement- विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A)  के खिलाफ भाजपा (BJP) लगातार हमलावर है. पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने इसे ‘घमंडिया गठबंधन’ तक करार दिया है. भाजपा के इस तंज पर अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जमकर हमला बोला. बुधवार को सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के निचले स्तर से शीर्ष नेतृत्व तक परेशान हैं.यानी इंडिया सहीं दिशा में चल रहा है.

Read more!

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ‘लोग घमंडिया गठबंधन दिखा देंगे’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जबसे इंडिया का गठबंधन हुआ है बीजेपी के निचले स्तर से शीर्ष नेतृत्व परेशान हैं. यह मजबूत गठबंधन है. ऐसा कोई मौका नहीं है, जिसमें इसकी आलोचना नहीं करते. इसका मतलब है कि, वह बेचैन हैं और दिन रात इंडिया उनके दिमाग में घूम रहा है. लगातार इसलिए कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं. यानी इंडिया सहीं दिशा में चल रहा है.

युवाओं को लेकर कही ये बात

युवाओं से मिल रही प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि युवाओं के अपने सपने हैं. युवा सपने देखते हैं कि भविष्य में करना क्या है. उन्होंने कहा,  “हम लोगों ने एक लाइन पकड़ ली है. उनके सपने महत्वपूर्ण हैं, छत्तीसगढ़ को दिशा देने के लिए इस दिशा में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है.”

टिकट बंटवारे पर क्या बोले बघेल?

आगामी चुनावों में दावेदारों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी दावेदार हैं या जो भी इच्छुक हैं चुनाव लड़ने के लिए वे अपने आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पास देंगे.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सहकारिता के हिसाब से आएंगे. यहां आते हैं और बीजेपी के कार्यालय में दो-तीन बार जा चुके हैं. आ रहे हैं तो शासकीय कार्यक्रम है.

इसे भी पढ़ें- “भाजपा का मिशन, 50% कमीशन”, जानें सीएम बघेल ने क्यों बोला ऐसा…